चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चीनी ऐप पर सरकार की कार्रवाई, जानिए BAT-BMS विवाद क्या है और कैसे बचें इस खतरे से
चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चीनी ऐप पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिनमें चलते हुए ई-रिक्शा अचानक बीच सड़क पर बंद हो जाते थे। जांच में सामने आया कि कुछ लोग इन ऐप्स की मदद से ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट होकर उसे रिमोटली बंद कर रहे थे। इससे न केवल चालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा था बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा पैदा हो गया था।
क्या है BAT-BMS ऐप?
BAT-BMS एक रियल टाइम बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (Battery Management System - BMS) ऐप है। इसे चीन की Shenzhen Grenergy Technology कंपनी ने विकसित किया है।
इस ऐप का मूल उद्देश्य ब्लूटूथ से जुड़ी लीथियम-आयन बैटरियों की निगरानी करना है। इसके जरिए बैटरी की चार्जिंग, वोल्टेज, तापमान, बैटरी हेल्थ और अन्य तकनीकी जानकारी देखी जा सकती है। सामान्य परिस्थित...










