राम मंदिर में सोने से मढ़ी रामचरितमानस गायब होने का दावा, पूर्व IAS ने लगाए गंभीर आरोप
अयोध्या से बड़ी खबर
अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक और बड़ा दावा सामने आया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और सेवानिवृत्त IAS अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की गई सोने से मढ़ी रामचरितमानस अब मंदिर में मौजूद नहीं है। उनका कहना है कि यह धार्मिक ग्रंथ करोड़ों रुपये मूल्य का था और आज तक उसका कोई स्पष्ट रिकॉर्ड या रसीद उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई।
क्या है पूरा मामला?
पूर्व IAS अधिकारी लक्ष्मी नारायण के अनुसार उन्होंने 8 अप्रैल 2024 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लगभग सवा क्विंटल वजनी सोने से मढ़ी रामचरितमानस भेंट की थी। उनका दावा है कि इस विशेष रामचरितमानस की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उस समय इस भेंट की कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी...








