MP: रतलाम में क्यों हुआ बवाल? गांव वालों ने पुलिस बल पर किया हमला, महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

रतलाम के ग्राम पलसोड़ी क्षेत्र में स्थित निवेश क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए दल का ग्रामीणों ने विरोध किया और पथराव कर दिया। पथराव से एक महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को संभालने और ग्रामीणों को तीतर भीतर करने के लिए पुलिस ने आंसू छोड़कर हल्का बल प्रयोग किया।


रतलाम के गांव पलसोड़ी, रामपुरिया और आसपास के पांच गांवों की करीब 1700 हेक्टेयर भूमि को निवेश क्षेत्र में प्रस्तावित किया गया है। यहां सड़क, पुलिया निर्माण सहित कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना के दायरे में आने वाले मकानों और अन्य अतिक्रमणों को प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है, जिसका ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *