Tag: अयोध्या

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट ने CEO भर्ती निकाली
क्राइम, देश

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट ने CEO भर्ती निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट ने CEO भर्ती प्रक्रिया शुरू की अयोध्या। राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले दान और चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी करते हुए मामले की विस्तृत जानकारी मांगी है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की गई है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि इस मामले की जांच किस अधिकारी की निगरानी में की जा रही है और जांच की वर्तमान स्थिति क्या है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करना आवश्यक है। अब इस मामले की ...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पुलिस को मिली फर्जी दान रसीद बुक, चंदे के नाम पर ठगी का खुलासा
क्राइम, देश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पुलिस को मिली फर्जी दान रसीद बुक, चंदे के नाम पर ठगी का खुलासा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपियों के पास से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम की पुरानी फर्जी दान रसीद बुक बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर लोगों से चंदा लेने के लिए किया जाता था। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को करीब 40 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसी दौरान आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं, जिनकी अब विस्तार से जांच की जा रही है। फर्जी रसीद से वसूला जाता था चंदा जांच में सामने आया है कि आरोपियों के पास मिली रसीद बुक देखने में बिल्कुल असली जैसी लगती थी। उस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का नाम और प्रारूप भी उसी तरह बनाया गया था, जिससे आम लोग आसानी से धोखे में ...
चंपत राय के इस्तीफे पर ट्रस्ट में मतभेद, अधिकांश सदस्य थे खिलाफ; संविधान के प्रावधानों के चलते हुआ मंजूर
क्राइम, देश

चंपत राय के इस्तीफे पर ट्रस्ट में मतभेद, अधिकांश सदस्य थे खिलाफ; संविधान के प्रावधानों के चलते हुआ मंजूर

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में उस समय असहज स्थिति बन गई जब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के अधिकांश सदस्य चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार करने के पक्ष में नहीं थे और चाहते थे कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पहले की तरह करते रहें। हालांकि ट्रस्ट के संविधान में निर्धारित प्रावधानों के चलते अंततः उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। यह बैठक राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में आयोजित हुई, जहां ट्रस्ट के सभी प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अधिकांश सदस्य चाहते थे कि चंपत राय बने रहें बैठक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कई सदस्यों ने चंपत राय के लंबे अनुभव, मंदिर निर्माण में उनकी भूमिका और संगठनात्मक योगदान का उल्लेख करते हुए उनसे अप...