Tag: तीन तलाक मामला

जबलपुर में तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला, पति ने किया दूसरा निकाह; इंसाफ के लिए थाने पहुंची महिला
क्राइम, राज्य

जबलपुर में तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला, पति ने किया दूसरा निकाह; इंसाफ के लिए थाने पहुंची महिला

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से तीन तलाक का एक गंभीर मामला सामने आया है। गढ़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने और दूसरी महिला से निकाह करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति ही नहीं, बल्कि उसके ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी इस पूरे मामले में शामिल हैं। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पति पर लगाए गंभीर आरोप पीड़ित महिला के अनुसार, शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। समय बीतने के साथ पति का व्यवहार और अधिक खराब हो गया। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने दूसरी महिला से निकाह कर लिया और अब उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। ससुराल वालों पर भी लगाए आरोप महिला का कहना है कि इस पूरे मामले में उसके पति के साथ-साथ सास, ससुर और ...