Tag: Bhopal News

भोपाल मास्टर प्लान पर दिशा समिति की बैठक में हंगामा, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील वॉकआउट कर बाहर निकले
राजनीति, राज्य

भोपाल मास्टर प्लान पर दिशा समिति की बैठक में हंगामा, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील वॉकआउट कर बाहर निकले

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लंबे समय से लंबित मास्टर प्लान को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया। शुक्रवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मास्टर प्लान का मुद्दा उठते ही जमकर हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने मास्टर प्लान लागू नहीं होने पर बैठक की उपयोगिता पर सवाल उठाए। इस दौरान फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों कांग्रेस विधायक बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। मास्टर प्लान लागू नहीं होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा चल रही थी। इसी बीच कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने भोपाल के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब तक शहर का मास्टर प्लान लागू नहीं किया जाता, तब तक विकास संबंधी बैठकों का कोई व...
नायरा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 किया सस्ता, भोपाल में नई कीमतें लागू | जानिए क्यों घटीं कीमतें
राज्य

नायरा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 किया सस्ता, भोपाल में नई कीमतें लागू | जानिए क्यों घटीं कीमतें

भोपाल। देश की प्रमुख निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की कटौती कर दी है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नायरा के पेट्रोल की कीमत ₹119.79 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹102.57 प्रति लीटर हो गई है। यह राहत ऐसे समय में मिली है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक अपने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। भोपाल में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें नायरा एनर्जी द्वारा कीमतों में कटौती के बाद भोपाल में पेट्रोल का दाम लगभग ₹125 से घटकर ₹119.79 प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल ₹106 से घटकर ₹102.57 प्रति लीटर बिक र...
3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, लंदन में मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान
राज्य

3 साल की जुड़वां बहनों ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर, लंदन में मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान

भोपाल। जिस उम्र में बच्चे ठीक से पेंसिल पकड़ना और अक्षर लिखना सीखते हैं, उसी उम्र में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की जुड़वां बहनें सान्वी नाहर और समन्वी नाहर अपनी शानदार ड्रमिंग से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। महज 3 वर्ष 9 माह की उम्र में दोनों बहनों ने 'यंगेस्ट फीमेल ड्रमर' का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर World Book of Records, London (UK) में जगह बनाई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दोनों बच्चियों को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। संस्था ने उन्हें प्रमाण-पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की तथा उनकी उपलब्धि को अपने आधिकारिक प्रकाशनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्ज किया। 1 मिनट 20 सेकंड की प्रस्तुति से बनाया विश्व रिकॉर्ड सान्वी और समन्वी ने 21 मार्च 2026 को निर्धारित ट्रैक पर लगातार 1 मिनट 20 सेकंड तक बिना रुके ड्रम बजाकर यह व...
भोपाल में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी ABVP, MLB कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
राज्य

भोपाल में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी ABVP, MLB कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी भोपाल में छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों के आसपास के माहौल को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पॉलिटेक्निक चौराहे पर एकत्र हुए और महारानी लक्ष्मीबाई (MLB) गर्ल्स कॉलेज के पास संचालित शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्राओं के कॉलेज के समीप शराब दुकान का संचालन सुरक्षा और सामाजिक वातावरण दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। छात्रों ने पोस्टरों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराते हुए संदेश दिए कि “शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी” और “जहां ज्ञान की ज्योति जलती है, वहां शराब की दुकान नहीं चलती।” एबीवीपी का आरोप है कि कॉलेज के पास शराब दुकान संचालित...