मोदी कैबिनेट में फेरबदल का काउंटडाउन शुरू, 20 जुलाई से पहले बड़े बदलाव के संकेत! 5 मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, युवा टीम पर फोकस
केंद्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द ही बड़े स्तर पर कैबिनेट फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले किसी भी समय फेरबदल की घोषणा की जा सकती है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार मंत्रिमंडल में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि करीब पांच केंद्रीय मंत्रियों को बदला जा सकता है, जबकि कुछ नए चेहरों को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल करने की तैयारी है।
युवा मंत्रिमंडल बनाने पर जोर
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी वर्षों की राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए युवा, सक्रिय और प्रदर्शन आधारित मंत्रिमंडल तैयार करना चाहते हैं। ऐसे नेताओं को मौका मि...

