Tag: FIFA World Cup 2026

वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: अर्जेंटीना- स्पेन की टक्कर, मेसी और सिमोन समेत 10 गेमचेंजर जिन्होंने बदली टूर्नामेंट की तस्वीर
खेल

वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: अर्जेंटीना- स्पेन की टक्कर, मेसी और सिमोन समेत 10 गेमचेंजर जिन्होंने बदली टूर्नामेंट की तस्वीर

वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: अर्जेंटीना- स्पेन की टक्कर, मेसी और सिमोन समेत 10 गेमचेंजर जिन्होंने बदली टूर्नामेंट की तस्वीर 31 दिनों तक चले रोमांच, 102 मुकाबलों और 46 टीमों के संघर्ष के बाद आखिरकार फीफा वर्ल्ड कप 2026 को अपने दो फाइनलिस्ट मिल गए हैं। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है, जबकि स्पेन ने 16 साल बाद विश्व कप के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। अब दोनों दिग्गज टीमें 19 जुलाई की रात 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार) विश्व विजेता बनने के लिए आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का सफर आसान नहीं रहा। किसी मैच में आखिरी मिनट में गोल कर जीत मिली, कहीं अतिरिक्त समय (Extra Time) में मुकाबला पलटा तो कई बार गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को बाहर होने से बचाया। पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों के 10 खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में स...
मेसी के दो असिस्ट से अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में, इंग्लैंड 2-1 से हारा; ‘फॉकलैंड’ बैनर पर छिड़ा विवाद
खेल

मेसी के दो असिस्ट से अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में, इंग्लैंड 2-1 से हारा; ‘फॉकलैंड’ बैनर पर छिड़ा विवाद

मेसी के दो असिस्ट से अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में, इंग्लैंड 2-1 से हारा; 'फॉकलैंड' बैनर पर छिड़ा विवाद डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने एक बार फिर अपनी शानदार वापसी का परिचय देते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में लियोनेल मेसी ने दोनों गोल में अहम भूमिका निभाई और दो शानदार असिस्ट देकर टीम की जीत के सूत्रधार बने। मैच के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों द्वारा मैदान पर "Las Malvinas son Argentinas" (फॉकलैंड/माल्विनास अर्जेंटीना के हैं) लिखा बैनर लहराने से नया विवाद खड़ा हो गया। इस घटना के बाद दोनों देशों के समर्थकों के बीच तीखी बहस और झड़प की खबरें भी सामने आईं। 85 मिनट तक इंग्लैंड जीत की ओर बढ़ रहा था मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में दोनों...
स्पेन 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में, फ्रांस को 2-0 से हराकर रचा इतिहास
खेल

स्पेन 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में, फ्रांस को 2-0 से हराकर रचा इतिहास

स्पेन 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में, फ्रांस को 2-0 से हराकर रचा इतिहास फुटबॉल जगत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 साल बाद फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने मजबूत मानी जा रही फ्रांस की टीम को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और फ्रांस को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। ओयारजाबाल ने पेनल्टी पर दिलाई बढ़त मैच के 22वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी मिली। इस सुनहरे मौके का फायदा उठाते हुए मिकेल ओयारजाबाल ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती बढ़त मिलने के बाद स्पेन ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और लगातार फ्रांस के डिफेंस पर दबाव बनाकर रखा। पोरो ने किया जीत का गोल दूसरे हाफ में भी...
ब्राजील वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, नॉर्वे ने रचा इतिहास; हार के बाद नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
खेल

ब्राजील वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, नॉर्वे ने रचा इतिहास; हार के बाद नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील का फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सफर प्री-क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया। फुटबॉल जगत को चौंकाते हुए नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस ऐतिहासिक जीत के साथ नॉर्वे अब इंग्लैंड से भिड़ेगा, जिसने मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। हालैंड बने ब्राजील की हार के सबसे बड़े हीरो न्यू जर्सी के मेटलाइफ (अब न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी) स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। उनके दमदार खेल के सामने ब्राजील की मजबूत टीम भी बेबस नजर आई। ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल दिग्गज खिलाड़ी नेमार ने किया, लेकिन उनका यह गोल टीम को हार से नहीं बचा सका। हालैंड के दो गोलों ने नॉर्वे को इतिहास रचने का मौका दे दिया। हार के बाद नेमार ...
रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल अंतिम-16 में, VAR विवाद के बाद मैदान पर फूटा फैंस का गुस्सा
खेल

रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल अंतिम-16 में, VAR विवाद के बाद मैदान पर फूटा फैंस का गुस्सा

FIFA World Cup 2026 स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 2-1 से हराकर FIFA World Cup 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में जगह बना ली है। मैच का फैसला इंजरी टाइम में हुए गोल और उसके बाद VAR के विवादित फैसले के बीच हुआ। मुकाबले के अंत में क्रोएशियाई प्रशंसकों का गुस्सा भी देखने को मिला, जब उन्होंने मैदान की ओर बोतलें फेंककर रेफरी के फैसले का विरोध किया। पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर टोरेंटो में खेले गए इस मुकाबले का पहला हाफ बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने लगातार आक्रमण किए, लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। पुर्तगाल और क्रोएशिया दोनों ने कई मौके बनाए, हालांकि मजबूत डिफेंस और गोलकीपिंग के कारण स्कोर 0-0 रहा। इवान पेरिशिच ने दिलाई क्रोएशिया को बढ़त दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद क्रोएशिया न...
FIFA World Cup 2026: 86वें मिनट तक 2-0 से पीछे था बेल्जियम, आखिरी मिनटों में किया चमत्कार; सेनेगल को 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
खेल

FIFA World Cup 2026: 86वें मिनट तक 2-0 से पीछे था बेल्जियम, आखिरी मिनटों में किया चमत्कार; सेनेगल को 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

FIFA World Cup 2026 फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों में गुरुवार को फुटबॉल प्रेमियों को ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। बेल्जियम ने 86वें मिनट तक 0-2 से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए सेनेगल को एक्स्ट्रा टाइम में 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) में जगह बना ली। इस ऐतिहासिक जीत के साथ अब बेल्जियम का अगला मुकाबला मेजबान अमेरिका से होगा। सेनेगल ने पहले हाफ में बनाई मजबूत बढ़त सिएटल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत से ही सेनेगल का दबदबा देखने को मिला। टीम ने 25वें मिनट में हबीब डियारा के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त हासिल की। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी सेनेगल ने आक्रामक खेल जारी रखा। 51वें मिनट में इस्माइला सार ने मौसा नियाखाते के शानदार लंबे पास को बेहतरीन तरीके से नियंत्रित करते हुए गोल दाग दिया। इस गोल के साथ सेनेगल ने...
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस क्वार्टर फाइनल में, मैक्सिको ने 40 साल बाद रचा इतिहास
खेल

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस क्वार्टर फाइनल में, मैक्सिको ने 40 साल बाद रचा इतिहास

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबलों में बुधवार का दिन रोमांच और रिकॉर्ड्स से भरा रहा। पिछली बार की फाइनलिस्ट फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं सह-मेजबान मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 वर्षों बाद नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की। दूसरी ओर नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एमबाप्पे का डबल धमाका, फ्रांस की आसान जीत न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में फ्रांस ने शुरुआत से ही स्वीडन पर दबाव बनाए रखा। टीम ने पूरे मैच में 25 शॉट लगाए, जबकि स्वीडन केवल 7 शॉट ही लगा सका। किलियन एमबाप्पे ने 45वें और 74वें मिनट में दो शानदार गोल किए, जबकि ब्रैडली बारकोला ने 53वें मिनट में तीसरा गोल दागा। माइकल ओलिसे ने दोनों गोलों में बेहतरीन असिस्ट देकर...
केप वर्डे फुटबॉल कप्तान रेयान मेंडेस पर रेप का आरोप, अर्जेंटीना मुकाबले से पहले बढ़ा विवाद
खेल

केप वर्डे फुटबॉल कप्तान रेयान मेंडेस पर रेप का आरोप, अर्जेंटीना मुकाबले से पहले बढ़ा विवाद

फीफा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर पहली बार नॉकआउट चरण में पहुंची केप वर्डे फुटबॉल टीम मुश्किलों में घिर गई है। टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब टीम 4 जुलाई को अर्जेंटीना के खिलाफ राउंड ऑफ 32 का मुकाबला खेलने वाली है। ब्राजीलियन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च 2026 में न्यूजीलैंड में आयोजित FIFA Series के दौरान केप वर्डे टीम के साथ ट्रांसलेटर के रूप में काम करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि रेयान मेंडेस ने होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, मामले में अभी तक किसी अदालत ने रेयान मेंडेस को दोषी नहीं ठहराया है। संबंधित एजेंसियां आरोपों की जांच कर रही हैं और फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनके खिलाफ औपचारिक आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा या नहीं। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब केप वर्डे ने इतिहास रचते हुए...
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: 8,218 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड प्राइज़ मनी, विजेता टीम को मिलेंगे ₹481 करोड़
खेल

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: 8,218 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड प्राइज़ मनी, विजेता टीम को मिलेंगे ₹481 करोड़

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 इस बार सिर्फ़ दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट के रूप में ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड प्राइज़ मनी की वजह से भी सुर्खियों में है। पहली बार 48 देशों की टीमें इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और फ़ीफ़ा ने खिलाड़ियों व टीमों के लिए अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि का ऐलान किया है। फ़ीफ़ा ने कुल 871 मिलियन डॉलर (करीब 8,218 करोड़ रुपए) की प्राइज़ मनी तय की है। यह राशि पिछले वर्ल्ड कप के मुकाबले कहीं अधिक है और टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि मानी जा रही है। शुरुआत में फ़ीफ़ा ने 727 मिलियन डॉलर की प्राइज़ मनी घोषित की थी, जो 2022 कतर वर्ल्ड कप की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक थी। हालांकि, अप्रैल में फ़ीफ़ा ने भाग लेने वाली टीमों के लिए सहभागिता राशि और तैयारी अनुदान बढ़ा दिया, जिसके बाद कुल प्राइज़ मनी बढ़कर 871 मिलियन डॉलर हो गई। प्रदर्शन के आ...
FIFA World Cup 2026: मेसी ने रचा इतिहास, एम्बापे का डबल धमाका, अर्जेंटीना और फ्रांस अगले दौर में पहुंचे
खेल

FIFA World Cup 2026: मेसी ने रचा इतिहास, एम्बापे का डबल धमाका, अर्जेंटीना और फ्रांस अगले दौर में पहुंचे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 22 जून का दिन फुटबॉल के दो सबसे बड़े सितारों लियोनेल मेसी और किलियन एम्बापे के नाम रहा। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाई और अगले दौर का टिकट पक्का कराया। ग्रुप जे में अर्जेंटीना का सामना ऑस्ट्रिया से हुआ। मुकाबले से पहले सभी की नजरें कप्तान लियोनेल मेसी पर थीं, जो विश्व कप में 16 गोल के साथ मिरोस्लाव क्लोसा के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके थे। मैच के दौरान मेसी ने एक पेनल्टी जरूर गंवाई, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। मेसी ने 38वें मिनट में पहला गोल दागा और फिर मैच के अंतिम क्षणों में दूसरा गोल कर अर्जेंटीना को 2-0 की जीत दिला दी। इन दो गोलों के साथ मेसी विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब उनके नाम विश्व कप में कुल 18 गोल दर्ज हो चुके हैं। वहीं ग्रुप आई में फ्रांस ने इराक को 3-0 स...