Tag: Hindi News Today

जबलपुर में तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला, पति ने किया दूसरा निकाह; इंसाफ के लिए थाने पहुंची महिला
क्राइम, राज्य

जबलपुर में तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला, पति ने किया दूसरा निकाह; इंसाफ के लिए थाने पहुंची महिला

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से तीन तलाक का एक गंभीर मामला सामने आया है। गढ़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने और दूसरी महिला से निकाह करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति ही नहीं, बल्कि उसके ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी इस पूरे मामले में शामिल हैं। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पति पर लगाए गंभीर आरोप पीड़ित महिला के अनुसार, शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। समय बीतने के साथ पति का व्यवहार और अधिक खराब हो गया। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने दूसरी महिला से निकाह कर लिया और अब उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। ससुराल वालों पर भी लगाए आरोप महिला का कहना है कि इस पूरे मामले में उसके पति के साथ-साथ सास, ससुर और ...
दिलजीत दोसांझ बोले- “मैं सिर्फ एक कलाकार हूं, राजनीति और प्रदर्शनों से मुझे दूर रखें”, CJP के आंदोलन पर दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ बोले- “मैं सिर्फ एक कलाकार हूं, राजनीति और प्रदर्शनों से मुझे दूर रखें”, CJP के आंदोलन पर दी प्रतिक्रिया

सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका राजनीति या किसी भी तरह के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है और लोग उन्हें ऐसे विवादों से दूर रखें। बुधवार शाम को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ लाइव बातचीत करते हुए दिलजीत दोसांझ से एक प्रशंसक ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "जंतर-मंतर कहां है प्रदर्शन के लिए? भाई, मुझे प्रदर्शन जैसी चीजों से दूर ही रखो। मैं एक कलाकार हूं, मैं कोई नेता नहीं हूं।" खुद को सिर्फ कलाकार बताया दिलजीत दोसांझ ने कहा कि वह केवल मनोरंजन की दुनिया से जुड़े हुए हैं और उनका उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जा...
महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा! हनुमान मंदिर की छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल
Breaking News, देश

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा! हनुमान मंदिर की छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की छत गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोपहर 3 बजे का समय लिखा है। हादसे के बाद सभा मंडप के मलबे से 7 शव निकाले जा चुके हैं। करीब 25 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शनिवार होने के कारण मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। लोग कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए थे। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मंडप में मौजूद लोगों ने हटाया मलबा रिपोर्ट्स के मुताबिक परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सभा मंडप की छत अचानक ढह गई। जिला कले...
भाभी को पाने के लिए भाई बना कातिल, पत्नी ने रची साजिश: आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात
Breaking News, क्राइम, देश

भाभी को पाने के लिए भाई बना कातिल, पत्नी ने रची साजिश: आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही भाभी को पाने के लिए सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी भी इस हत्या की साजिश में शामिल थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खेत में मिला था युवक का लहूलुहान शव घटना थाना सदर क्षेत्र के सुल्तानपुरा इलाके की है। बुधवार सुबह चिरोटी बाग स्थित एक खेत में 22 वर्षीय अमित उर्फ सोमू का रक्तरंजित शव मिला था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के छोटे भाई भोला ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए अमित के एक सहकर्मी पर हत्या का शक जताया था। लेकिन पुलिस की गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले का...