Tag: india news

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को एक साल बाद मिला राष्ट्रीय सम्मान, जानिए क्यों देर से जुड़े नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में
देश

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को एक साल बाद मिला राष्ट्रीय सम्मान, जानिए क्यों देर से जुड़े नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वर्ष 2025 में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले छह वीर सैनिकों के नाम आखिरकार लगभग एक साल बाद नेशनल वॉर मेमोरियल के 'त्याग चक्र' (Tyag Chakra) पर हमेशा के लिए अंकित कर दिए गए हैं। यह सम्मान राष्ट्र की ओर से उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने सीमा पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। जिन सैन्यकर्मियों के नाम स्मारक में जोड़े गए हैं, उनमें सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र), लांस नायक दिनेश कुमार, एविएशन मूड मुरलीनायक, हवलदार सुनील कुमार सिंह (भारतीय सेना) और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (वायु सेना मेडल) शामिल हैं। इन सैनिकों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में लगभग एक वर्ष बाद दर्ज होने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह देरी किसी भी तरह से शहीदों की संख्या छिपाने या जानकारी रोकने के लि...
राम मंदिर जमीन घोटाले में नया मोड़, सांसद संजय सिंह ने SIT को सौंपे 11 सबूत, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं?
देश, राजनीति

राम मंदिर जमीन घोटाले में नया मोड़, सांसद संजय सिंह ने SIT को सौंपे 11 सबूत, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं?

अयोध्या राम मंदिर जमीन घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया। चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) को संजय सिंह ने जमीन घोटाले से जुड़े 11 अहम सबूत सौंपे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे संजय सिंह लखनऊ स्थित एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत के कार्यालय पहुंचे। वह करीब 12 मिनट तक कार्यालय में रहे और जांच से जुड़े दस्तावेज अधिकारियों को सौंपे। कार्यालय से बाहर निकलने के बाद संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने जमीन घोटाले से जुड़े सभी अहम सबूत एसआईटी को दे दिए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतने दस्तावेज सामने आ चुके हैं तो अब तक इस मामले में एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई। संजय सिंह ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी भी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अब सभी की नजर एसआईटी की अ...
महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा! हनुमान मंदिर की छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल
Breaking News, देश

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा! हनुमान मंदिर की छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की छत गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोपहर 3 बजे का समय लिखा है। हादसे के बाद सभा मंडप के मलबे से 7 शव निकाले जा चुके हैं। करीब 25 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शनिवार होने के कारण मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। लोग कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए थे। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मंडप में मौजूद लोगों ने हटाया मलबा रिपोर्ट्स के मुताबिक परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सभा मंडप की छत अचानक ढह गई। जिला कले...
TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, फालता थाने पर हमले के आरोप में बड़ी कार्रवाई
देश, राजनीति

TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, फालता थाने पर हमले के आरोप में बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। उन पर फालता पुलिस स्टेशन पर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले और जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 16 जून को सरीना बीबी ने समर्थकों को जुटाकर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कराया था। भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की। मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर खान को पुलिस ने 8 जून को भारत से भागने के दौरान नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बार फालता में उसकी परेड कराई। इस दौरान जहांगीर कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता दिखा। जहांगीर बंगाल विधानसभा चुनाव में फालता सीट से TMC उम्मीदवार था। वोटिंग से ठीक पहले उसने चुनावी मैदान छोड़ दिया था। ...