Tag: Ken Betwa Latest News

केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कानूनी संकट: 45,000 करोड़ के प्रोजेक्ट की वन मंजूरी पर उठे सवाल, नियमों के बिना जारी निर्माण
राजनीति, राज्य

केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कानूनी संकट: 45,000 करोड़ के प्रोजेक्ट की वन मंजूरी पर उठे सवाल, नियमों के बिना जारी निर्माण

देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa Link Project) एक बार फिर विवादों में आ गई है। करीब 45,000 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर गंभीर कानूनी और तकनीकी सवाल खड़े हो गए हैं। सरकारी दस्तावेजों की पड़ताल में सामने आया है कि परियोजना के लिए वन विभाग द्वारा दी गई मंजूरी से जुड़ी कई अनिवार्य शर्तों का अब तक पूरी तरह पालन नहीं किया गया है। इसके बावजूद कई स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, परियोजना के लिए दी गई वन स्वीकृति (Forest Clearance) के तहत प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, पर्यावरणीय शर्तों के पालन और वन भूमि से जुड़े अन्य जरूरी प्रावधानों को समय पर पूरा करना आवश्यक था। आरोप है कि इन महत्वपूर्ण शर्तों का पालन अधूरा रहने के बावजूद निर्माण गतिविधियां जारी रखी गईं। क्या है पूरा मामला? केन-बेतवा लिंक परिय...