‘लव जिहाद’ के आरोपों पर आमिर खान की सफाई, बोले- मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे 'लव जिहाद' के आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में आए आमिर खान ने स्पष्ट किया कि उनकी किसी भी शादी में धर्म परिवर्तन नहीं हुआ और उनकी सभी शादियां स्पेशल मैरिज एक्ट (सिविल मैरिज) के तहत संपन्न हुई थीं।
एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' कहा जा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह से गलत और तथ्यों से परे है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी भी पत्नी ने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला।
'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
आमिर खान ने कहा कि उनकी पहली, दूसरी और तीसरी—तीनों शादियां सिविल मैरिज के तहत हुईं। इसलिए किसी भी पत्नी से धर्म परिवर्तन की कोई शर्त नहीं थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं।...

