Tag: LPG Import India

ईरानी तेल पर अमेरिका की 60 दिन की छूट, भारत को कितना फायदा? जानिए सस्ता होगा तेल या नहीं
देश, बिज़नेस

ईरानी तेल पर अमेरिका की 60 दिन की छूट, भारत को कितना फायदा? जानिए सस्ता होगा तेल या नहीं

भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका ने ईरान से ऊर्जा आयात पर 60 दिनों की सीमित छूट देने का फैसला किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस फैसले से भारत को सस्ता तेल मिलेगा और क्या ऊर्जा संकट की आशंकाएं कम होंगी? दरअसल, पिछले कुछ महीनों में ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़े तनाव का असर पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार पर पड़ा। होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बाधाओं के कारण भारत को कच्चे तेल, एलएनजी और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक, चौथा सबसे बड़ा एलएनजी आयातक और दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी आयातक देश है। होर्मुज़ मार्ग से भारत के करीब 45 प्रतिशत कच्चे तेल, 50 प्रतिशत एलएनजी और 90 प्रतिशत एलपीजी की आपूर्ति होती रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी छूट के बावजूद भारत को सीधे तौर पर बड़ी मात्रा में ...