देशभर में बारिश का कहर: छत्तीसगढ़ में 93 साल का रिकॉर्ड टूटा, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट, अरुणाचल के 35 गांवों में भूस्खलन
देशभर में मानसून का कहर: छत्तीसगढ़ में 93 साल का रिकॉर्ड टूटा, यूपी के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरुणाचल के 35 गांवों में भूस्खलन
देश के कई राज्यों में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। छत्तीसगढ़ में जहां बिलासपुर ने 93 वर्षों का बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई गांवों का संपर्क टूट गया है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
बिलासपुर में टूटा 93 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने इतिहास रच दिया। शहर में लगभग 16 इंच बारिश दर्ज की गई, जिसने 93 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...







