नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़कीं, बैक शॉट वीडियो पर दी सख्त चेतावनी, बोलीं- ‘बंद करो ये सब’
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि पैपराजी के साथ हुई तीखी बहस है। गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स के दौरान नेहा धूपिया ने फोटोग्राफर्स को बैक शॉट वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर जमकर फटकार लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मान लेने के बाद जब नेहा धूपिया बाहर निकल रही थीं, तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर को लेकर टिप्पणी की। इसके बाद अभिनेत्री अचानक नाराज हो गईं और कैमरे के सामने ही पैपराजी को खरी-खरी सुना दी।
नेहा धूपिया ने कहा,
"बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कलाकार की निजता का सम्म...

