Tag: North India Rain

देश के 60% हिस्से में फिर सक्रिय हुआ मानसून: यूपी-बिहार में 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में 15 दिन में 16 बार बादल फटे
देश

देश के 60% हिस्से में फिर सक्रिय हुआ मानसून: यूपी-बिहार में 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में 15 दिन में 16 बार बादल फटे

देशभर में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देश के लगभग 50 से 60 प्रतिशत हिस्से में बादलों का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून अब एक नए चरण में प्रवेश कर चुका है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इसके चलते नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी, जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। 20 से 30 जुलाई के बीच मध्य भारत में तेज बारिश के आसार मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो ...
बंगाल से कश्मीर तक बनी 1500 KM लंबी मानसून पट्टी, 1 से 4 जुलाई तक उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
Breaking News, देश

बंगाल से कश्मीर तक बनी 1500 KM लंबी मानसून पट्टी, 1 से 4 जुलाई तक उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मानसून ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही अब तक देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। इससे पहले 24 जून को मानसून मध्य प्रदेश और गुजरात पहुंचा था, लेकिन इसके बाद लगभग छह दिनों तक इसकी रफ्तार धीमी रही, जिससे कई राज्यों में भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। इस बीच उत्तर भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। सैटेलाइट तस्वीरों में करीब 1500 किलोमीटर लंबी मानसून ट्रफ (कम दबाव की पट्टी) दिखाई दे रही है, जो उत्तरी बंगाल की खाड़ी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यही सिस्टम आने वाले दिनों में उत्तर भारत में व्यापक बारिश की वजह बनेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ट्रफ फिलहाल हिमालय की तलहटी के आसपास बनी हुई है...