Tag: Safdarjung Hospital

21 दिन की भूख हड़ताल के बाद बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, 9.5 किलो वजन घटा; पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई
देश

21 दिन की भूख हड़ताल के बाद बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, 9.5 किलो वजन घटा; पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई

21 दिन की भूख हड़ताल के बाद बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, 9.5 किलो वजन घटा; पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की 21 दिनों से जारी भूख हड़ताल के बाद उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मी सफेद चादरें लेकर मौके पर पहुंचे और वांगचुक को अस्पताल ले जाते समय चारों ओर से चादरों से घेर लिया। जानकारी के अनुसार, लगातार 21 दिनों तक उपवास करने के कारण सोनम वांगचुक का करीब 9.5 किलोग्राम वजन कम हो गया। उनकी शारीरिक कमजोरी इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें चलने-फिरने में भी कठिनाई हो रही थी। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंतर-मंतर पर चल रहा था अनशन सोनम वांगचुक पिछले तीन सप्ताह से जंतर-मं...
जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, कॉकरोच पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, महिला ने फेंकी स्याही
देश

जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, कॉकरोच पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, महिला ने फेंकी स्याही

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी भूख हड़ताल शनिवार को उस समय नए मोड़ पर पहुंच गई, जब पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल लेकर गई। वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने के तुरंत बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंच से उतरकर खुद भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसी दौरान एक महिला ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह पुलिस ने वांगचुक को अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब सात बजे दिल्ली पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में जंतर-मंतर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सोनम वांगचुक को सफेद चादर में लपेटकर स्ट्रेचर के माध्यम से एंबुलेंस तक पहुंचाया और सफदरजंग अस्पताल ले गए। इस दौरान वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और मौके पर नारेबाजी भी हुई...