Tag: US Iran Conflict

होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट का दावा, अमेरिका का लगातार सातवीं रात ईरान पर हमला; ईरान ने दी खाड़ी देशों तक जंग फैलने की चेतावनी
Breaking News, बिज़नेस

होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट का दावा, अमेरिका का लगातार सातवीं रात ईरान पर हमला; ईरान ने दी खाड़ी देशों तक जंग फैलने की चेतावनी

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हो गया। IRGC के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा दी गई कथित गलत जानकारी के कारण दोनों टैंकर समुद्र में बिछी माइंस (Sea Mines) से टकरा गए, जिसके बाद उनमें भीषण आग लग गई। हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसी या आधिकारिक वैश्विक समुद्री संगठन द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। अमेरिका का लगातार सातवीं रात हमला दूसरी ओर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार सातवीं रात सैन्य कार्रवाई जारी रखी। रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और अधिक बढ़ गया है। अमेरिकी...
अमेरिका का चाबहार पोर्ट पर हमला: भारत के रणनीतिक निवेश को झटका, कंट्रोल टावर हुआ क्षतिग्रस्त
Breaking News

अमेरिका का चाबहार पोर्ट पर हमला: भारत के रणनीतिक निवेश को झटका, कंट्रोल टावर हुआ क्षतिग्रस्त

अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान पर की एयरस्ट्राइक, चाबहार पोर्ट भी बना निशाना अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को तेज करते हुए लगातार छठी रात बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। इस अभियान के दौरान ईरान के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित चाबहार पोर्ट को भी निशाना बनाया गया, जहां भारत ने महत्वपूर्ण रणनीतिक निवेश किया है। हमले में पोर्ट के कंट्रोल (निगरानी) टावर को गंभीर नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर कंट्रोल टावर के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीर साझा करते हुए दावा किया कि यह कार्रवाई ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई। वहीं, ईरान की समाचार एजेंसी मेहर ने भी चाबहार पोर्ट पर हमले की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में इस कंट्रोल टावर पर यह तीसरा हमला है। CENTCOM ने क्या कहा? अमेरिकी सें...
अमेरिका का ईरान पर फिर बड़ा हमला, जवाब में बहरीन-कुवैत पर मिसाइलें; जॉर्डन ने 8 मिसाइलें मार गिराईं
Breaking News, बिज़नेस

अमेरिका का ईरान पर फिर बड़ा हमला, जवाब में बहरीन-कुवैत पर मिसाइलें; जॉर्डन ने 8 मिसाइलें मार गिराईं

पश्चिम एशिया में हालात एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। गुरुवार तड़के अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इन हमलों में मिसाइल लॉन्च साइट, एयर डिफेंस सिस्टम, सैन्य कमांड सेंटर और सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित 388वीं ब्रिगेड की बैरकों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना का दावा है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और क्षेत्र में अमेरिकी हितों की रक्षा करना था। हमले के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर मिसाइलें दागीं। क्षेत्र में कई जगह एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए, जिससे बड़े नुकसान को टालने का दावा किया गया। जॉर्डन ने 8 मिसाइलें हवा में ही नष्ट कीं क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जॉर्डन की ...