श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का टाइटल विवादों में, NCP और विठाबाई के परिवार ने उठाई नाम बदलने की मांग
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। यह फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है, लेकिन फिल्म के टाइटल को लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) और विठाबाई के परिवार ने आपत्ति जताई है।
फिल्म का टीजर सामने आने के बाद NCP नेताओं ने सवाल उठाया कि जब फिल्म एक महान लोककलाकार के जीवन पर आधारित है, तो उसके शीर्षक में विठाबाई का नाम क्यों नहीं शामिल किया गया। पार्टी का कहना है कि फिल्म का नाम उस महान कलाकार की पहचान से जुड़ा होना चाहिए।
टीवी9 की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस विरोध को विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार का भी समर्थन मिल गया है। उनके बेटे कैलाश नारायणगांवकर, राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित ने फिल्म निर्माताओं से टाइटल बदलने की मांग की है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक फिल्म के निर्माताओं...

