Month: June 2026

MP में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें! 21 साल बाद बड़ा फैसला, इंदौर से शुरुआत
राज्य

MP में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें! 21 साल बाद बड़ा फैसला, इंदौर से शुरुआत

मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी कंपनी की बसें दोबारा सड़कों पर दौड़ने जा रही हैं। इसकी शुरुआत इंदौर से जुलाई-अगस्त 2026 में प्रस्तावित है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ई-बस सेवा (PM E-Bus Service) के तहत इंदौर शहर में 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी जुलाई महीने से शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक ली थी। इस बैठक में प्रदेश की नई परिवहन व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने नई परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। इसमें बताया गया कि प्रदेश को सात प...
महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा! हनुमान मंदिर की छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल
Breaking News, देश

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा! हनुमान मंदिर की छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की छत गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोपहर 3 बजे का समय लिखा है। हादसे के बाद सभा मंडप के मलबे से 7 शव निकाले जा चुके हैं। करीब 25 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शनिवार होने के कारण मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। लोग कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए थे। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मंडप में मौजूद लोगों ने हटाया मलबा रिपोर्ट्स के मुताबिक परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सभा मंडप की छत अचानक ढह गई। जिला कले...
TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, फालता थाने पर हमले के आरोप में बड़ी कार्रवाई
देश, राजनीति

TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, फालता थाने पर हमले के आरोप में बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। उन पर फालता पुलिस स्टेशन पर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले और जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 16 जून को सरीना बीबी ने समर्थकों को जुटाकर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कराया था। भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की। मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर खान को पुलिस ने 8 जून को भारत से भागने के दौरान नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बार फालता में उसकी परेड कराई। इस दौरान जहांगीर कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता दिखा। जहांगीर बंगाल विधानसभा चुनाव में फालता सीट से TMC उम्मीदवार था। वोटिंग से ठीक पहले उसने चुनावी मैदान छोड़ दिया था। ...
NEET पेपर लीक पर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, छात्रों ने थाली बजाकर लगाए Go-Pradhan-Go के नारे
Breaking News, देश

NEET पेपर लीक पर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, छात्रों ने थाली बजाकर लगाए Go-Pradhan-Go के नारे

NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरी बार प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में गो-प्रधान-गो के नारे लगाए। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच पर गांधी और अंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह प्रोटेस्ट खत्म नहीं करेंगे और कल तक बैठे रहेंगे। चाहे लाठी खाना पड़े या गिरफ्तारी हो यहां से नहीं हटेंगे। हालांकि पुलिस प्रशासन ने परमिशन शनिवार शाम तक के लिए ही दी है। CJP ने स्टेज पर NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पोस्टर भी लगाए हैं। दीपके ने कहा- अगर थाली पीटने से कोरोना वायरस खत्म हो सकता है तो एक बार फिर थाली पीटकर शिक्षा मंत्री को हटा दिया जाए जो अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं। इससे पहले अभिजीत ने 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया था। CJP अब तक पुणे, लखनऊ, अमृतसर...
भाभी को पाने के लिए भाई बना कातिल, पत्नी ने रची साजिश: आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात
Breaking News, क्राइम, देश

भाभी को पाने के लिए भाई बना कातिल, पत्नी ने रची साजिश: आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही भाभी को पाने के लिए सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी भी इस हत्या की साजिश में शामिल थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खेत में मिला था युवक का लहूलुहान शव घटना थाना सदर क्षेत्र के सुल्तानपुरा इलाके की है। बुधवार सुबह चिरोटी बाग स्थित एक खेत में 22 वर्षीय अमित उर्फ सोमू का रक्तरंजित शव मिला था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के छोटे भाई भोला ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए अमित के एक सहकर्मी पर हत्या का शक जताया था। लेकिन पुलिस की गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले का...
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 19 दिनों में सोना ₹11 हजार और चांदी ₹32 हजार गिरी
देश, बिज़नेस

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 19 दिनों में सोना ₹11 हजार और चांदी ₹32 हजार गिरी

Gold Silver Price Today, 19 June 2026: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। आज यानी 19 जून को दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी के दामों में भारी कमी आई है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों को फायदा हो सकता है। चांदी के दाम में बड़ी गिरावट IBJA के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत में 9,209 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद चांदी का भाव घटकर 2.31 लाख रुपए प्रति किलो रह गया है। इससे पहले चांदी 2.40 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी। सोना भी हुआ सस्ता वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी बड़ी कमी देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,152 रुपए सस्ता होकर 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक दिन पहले इसकी कीमत लगभग 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 19 दि...
मानसून पर 5 सिस्टम की ब्रेक! 11 दिनों से एक जगह अटका, 19 राज्यों में बारिश का इंतजार
देश, राज्य

मानसून पर 5 सिस्टम की ब्रेक! 11 दिनों से एक जगह अटका, 19 राज्यों में बारिश का इंतजार

Monsoon Update 2026: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की हवाओं ने रोकी मानसून की रफ्तार देशभर में गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे करोड़ों लोगों के लिए मानसून की रफ्तार चिंता का विषय बन गई है। भारतीय मानसून पिछले 11 दिनों से तेलंगाना में अटका हुआ है और आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रहा। इसके चलते उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक साथ सक्रिय हुए 5 अलग-अलग मौसमीय सिस्टम मानसून की प्रगति में बाधा बन रहे हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाएं पर्याप्त ताकत नहीं दिखा पा रही हैं, जिसके कारण मानसूनी बादल उत्तर भारत की ओर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून, लेकिन 8 जून से थमी रफ्तार मानसून सामान्य रूप से 15 दिनों के भीतर देश के 19 राज्यों तक पहुंच चुका था, लेकिन 8 जून के बाद इसकी गति लगभग ...
Mumbai: शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर दोनों गुटों की शक्ति परीक्षा
Breaking News

Mumbai: शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर दोनों गुटों की शक्ति परीक्षा

शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर दोनों गुटों की शक्ति परीक्षा शिंदे के कार्यक्रम में 6 बागी सांसद पहुंच सकते हैं आज शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट मुंबई में अलग-अलग रैली करेंगे। उद्धव गुट का कार्यक्रम सायन के षणमुखानंद हॉल में होगा, जबकि शिंदे गुट गोरेगांव के नेस्को सेंटर में रैली करेगा। यह स्थापना दिवस ऐसे समय हो रहा है, जब शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी है। गुरुवार को इन सांसदों ने पार्टी की संसदीय दल की बैठक का बहिष्कार किया। लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंपकर अलग होने की वजह बताई। शिंदे गुट के कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं बागी सांसद शिंदे गुट के कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इन 6 सांसदों की है। माना जा रहा है कि वे नेस्को सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा...
NEET छात्रों की मौत पर ₹1 करोड़ की मांग, PM को CJP का पत्र
Breaking News, देश, राजनीति

NEET छात्रों की मौत पर ₹1 करोड़ की मांग, PM को CJP का पत्र

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। दीपके ने शुक्रवार को पीएम को लिखे लेटर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने लिखा कि देश का माहौल युवाओं के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बढ़ सकती है। CJP कल यानी 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है। यह इस महीने जंतर-मंतर पर CJP का दूसरा बड़ा प्रदर्शन होगा। इससे पहले CJP ने 6 जून को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था। देश के अलग-अलग राज्यों में CJP का प्रदर्शन… देश भर में केंद्रीय शिक्षा मंत्...
Delhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मनाया जन्मदिन
देश, राजनीति

Delhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मनाया जन्मदिन

राहुल 56 साल के हुए, कांग्रेस मुख्यालय में जन्मदिन मनाया:प्रियंका और खड़गे के साथ केक काटा; कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को दूध से नहलाया कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए। वे बहन प्रियंका गांधी के दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। राहुल के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और INDIA ब्लॉक के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल के जन्मदिन के पोस्टर लगाए गए। वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ाया। खड़गे बोले- राहुल ने हमेशा कमजोर वर्गों की आवाज उठाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी संविधान के आदर्शों के प्रति समर...