Month: June 2026

Breaking News

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग लगने की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे यात्रियों में 4 की मौत

मुरैना। जिले के हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्रियों में भगदड़ मच गई। जान बचाने की कोशिश में कई यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक पर आ गए। इसी दौरान सामने वाले ट्रैक पर तेज गति से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19665) में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों के बीच अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई। अफवाह के कारण डरे-सहमे यात्रियों ने बिना स्थिति की पुष्टि किए ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया। कई यात्री रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, जहां दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20424) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मृतकों ...
मनोरंजन

संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं पत्नी प्रिया सचदेव, बोलीं- ‘तुम्हारे बिना हर दिन अधूरा है’

दिवंगत उद्योगपति और Sunjay Kapur की पहली पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी Priya Sachdev ने भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया। 12 जून 2025 को 53 वर्ष की आयु में संजय कपूर का निधन हो गया था। उनके निधन को एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन परिवार के लिए यह दुख आज भी उतना ही गहरा है। प्रिया सचदेव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए एक भावनात्मक नोट लिखा। उन्होंने कहा कि संजय भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी आज भी परिवार को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। प्रिया ने लिखा कि संजय हमेशा जोश, जिज्ञासा और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने में विश्वास रखते थे और उन्होंने अपने आसपास के लोगों को बड़े सपने देखने तथा खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। अपने संदेश में प्रिया ने लिखा, “तुम्हें हमें छोड़कर गए एक साल बीत गया है, लेकिन आज भी तुम्हारी मौजूदगी हमें हर दिन...
राजनीति, राज्य

राजधानी में PCC दफ्तर के अंदर घुसी पुलिसः युवा कांग्रेस नेताओं को कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटा, कांग्रेस बोली- ‘यह अपहरण है’

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और आक्रामक नजर आ रहा है। NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका के बीच, भोपाल पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के अंदर घुसकर युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर धड़पकड़ की है। कार्यालय के अंदर से जबरन उठाए गए कार्यकर्ता मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के अंदर शांतिपूर्वक बैठे हुए युवा कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन उठाना शुरू कर दिया। पुलिस की यह कार्रवाई इतनी सख्त थी कि करीब आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस दफ्तर से घसीटते हुए बाहर ले गई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान युवा कांग्रेस के बड़े नेता रवि परमार को पुलिसकर्मी कॉलर पकड़कर सड़क ...
Breaking News, राज्य

ग्वालियर: तहसीलदार पर सास के नाम गिट्टी खदान कराने का आरोप, SDM कार्यालय में हंगामा

ग्वालियर। जिले की डबरा तहसील के बिलौआ क्षेत्र में अवैध खनन और गिट्टी माफिया को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। इस बार आरोप सीधे उस अधिकारी पर लगे हैं, जिन पर क्षेत्र में अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी है। प्रभारी तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सास के नाम गिट्टी खदान की रजिस्ट्री कराई और उससे जुड़े दस्तावेजों में स्वयं गवाह भी बने। मामला उस समय गरमा गया जब जिला पंचायत सदस्य नेहा परिहार के पति मुकेश परिहार ग्रामीणों के साथ डबरा SDM कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एक खदान पर 72 करोड़ रुपये का जुर्माना लगने के बाद उसी क्षेत्र में तहसीलदार की सास के नाम गिट्टी खदान की रजिस्ट्री कराई गई, जिसे अब अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों में प्रभारी तहसीलदार दिव्...
Breaking News

प्रेम प्रसंग में पति बना बाधा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश

सतना। चित्रकूट के सती अनुसुइया मार्ग पर मिली अज्ञात युवक की लाश के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी दुश्मनी का नहीं, बल्कि अवैध प्रेम संबंधों का परिणाम थी। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, प्रयागराज निवासी संजीव उर्फ संजू पासी अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ रह रहा था। जांच में पता चला कि पिछले तीन वर्षों से अनीता का अपने गांव के ही युवक अमित सिंह के साथ प्रेम संबंध था। पति संजीव को इस संबंध की जानकारी हो चुकी थी, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होते थे। इसी कारण संजीव दोनों के लिए सबसे बड़ी बाधा बन गया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अनीता ने अपने प्रेमी अमित सिंह और उसके साथी शेरा उर्फ राजू निषाद के साथ मिलकर संजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। साजिश के तहत 7 ज...
देश, राज्य

श्रीराम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई संपत्ति के कथित गबन के आरोपों का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह याचिका 12 जून को स्थानीय अधिवक्ता मोहित अशोक द्वारा व्यक्तिगत रूप से दाखिल की गई है। याचिका में आरोपों की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई को मामला दर्ज कर जांच करने के निर्देश देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने अदालत से यह भी अनुरोध किया है कि मामले की वित्तीय जांच भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से कराई जाए, ताकि मंदिर में प्राप्त चढ़ावे और उससे संबंधित संपत्तियों के प्रबंधन में किसी भी प्रकार की अनियमि...
क्राइम

मेट्रोमोनियल ठग: महाठग दूल्हा को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25 महिलाओं से की करोड़ों ठगी

शादी का झांसा देकर अपने आप को अविवाहित होने का नाटक करके 25 से अधिक महिलाओं से एक शख्स ने करोड़ों रुपये की ठगी की. महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से करोड़ों की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने बड़ी मात्रा में धन की हेराफेरी करने से पहले लोगों का विश्वास जीतने के लिए कई फर्जी नामों और पहचानों का इस्तेमाल किया. आरोपी ने फर्जी पहचान और कई नामों का इस्तेमाल कर  वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 से अधिक महिलाओं, जिनमें शारीरिक रूप से विकलांग, तलाकशुदा और असहाय महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी की. महाराष्ट्र पुलिस ने एक बड़े वैवाहिक धोखाधड़ी मामले में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से अनुजकुमार चंद्रप्रकाश त्रिवेदी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह फर्जी पहचान के तहत ग्रेटर नोएडा में रह रहा था. आरोपी व्यक्ति को मीरा भायंदर क्राइम ब्रां...
टेक्नोलॉजी

भारत ने रचा रक्षा इतिहास: मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब, रक्षा मंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

भारत की रक्षा क्षमता को नई ऊंचाई देते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और मध्यम दूरी के एंटी-शिप खतरों के खिलाफ अपनी उन्नत मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया है। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि लगातार तीन सफल फ्लाइट टेस्ट के जरिए देश की अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों की प्रभावशीलता साबित हुई है। रक्षा मंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई रक्षा मंत्री ने कहा कि इन परीक्षणों में विभिन्न इंटरसेप्टर मिसाइलों ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को सटीकता से भेदा। उन्होंने DRDO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता भारत की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा भविष्य की मिसाइल चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ाएगी। कैसे का...
MP: रतलाम में क्यों हुआ बवाल? गांव वालों ने पुलिस बल पर किया हमला, महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
Breaking News, राज्य

MP: रतलाम में क्यों हुआ बवाल? गांव वालों ने पुलिस बल पर किया हमला, महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

रतलाम के ग्राम पलसोड़ी क्षेत्र में स्थित निवेश क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए दल का ग्रामीणों ने विरोध किया और पथराव कर दिया। पथराव से एक महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को संभालने और ग्रामीणों को तीतर भीतर करने के लिए पुलिस ने आंसू छोड़कर हल्का बल प्रयोग किया। रतलाम के गांव पलसोड़ी, रामपुरिया और आसपास के पांच गांवों की करीब 1700 हेक्टेयर भूमि को निवेश क्षेत्र में प्रस्तावित किया गया है। यहां सड़क, पुलिया निर्माण सहित कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना के दायरे में आने वाले मकानों और अन्य अतिक्रमणों को प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है, जिसका ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं।...