Month: June 2026

करियर बनाने गए थे छात्र, मौत ने घेरा: लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत, कई घायल
Breaking News, देश

करियर बनाने गए थे छात्र, मौत ने घेरा: लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत, कई घायल

सुखमनी (24), लखनऊ आदित्य श्रीवास्तव (24), बिसवां, सीतापुर मोहम्मद अम्मार (24) लेखपड़ा बाग, बाराबंकी नीलेश (27), निवासी हजरतगंज, लखनऊ अब्दुल रहमान (24), बिसवां, सीतापुर संयम विज (27) कानपुर शहजान सिद्दीकी (18) बीकेटी, लखनऊ अनुक्षा (24), अवध शिल्पग्राम शांतिनगर ये भी मृतक सागर (28), लखनऊ ज्योति (26), निवासी ज्ञान विहार कॉलोनी कमता लखनऊ जैनिल (26), अनूपपुर भालुमुड़ा मध्य प्रदेश सौमाल्या (24), निवासी द्वारिका नगर नमखाना साउथ भविष्य (23), निवासी अलीगंज सूरज सिंह (27), निवासी गोविंद नगर कानपुर अनामिका लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में मंगलवार को भीषण आग लगने से 15 छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक छात्र कोचिंग और एनीमेशन कोर्स करने के लिए यहां आए थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर...
लखनऊ अग्निकांड: AC का कंप्रेसर फटने से लगी भीषण आग, कोचिंग बिल्डिंग में 15 बच्चों की दर्दनाक मौत
Breaking News, देश

लखनऊ अग्निकांड: AC का कंप्रेसर फटने से लगी भीषण आग, कोचिंग बिल्डिंग में 15 बच्चों की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक बहुमंजिला इमारत में AC का कंप्रेसर फटने के बाद आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में कोचिंग पढ़ने और एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप संचालित होती थी, जबकि पहली मंजिल को गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। दूसरी और तीसरी मंजिल पर एनीमेशन प्रशिक्षण केंद्र और कोचिंग क्लासेस संचालित थीं। दोपहर करीब ढाई बजे आग लगने के बाद पूरे भवन में अफरा-तफरी मच गई और ऊपरी मंजिलों पर मौजूद बच्चे बाहर निकलने का रास्ता न मिलने के कारण फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कई बच्चों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई...
2047 तक विकसित भारत बनने के लिए 7-8% GDP ग्रोथ जरूरी, निजी निवेश और निर्यात बढ़ाने पर जोर: महेंद्र देव
देश, बिज़नेस

2047 तक विकसित भारत बनने के लिए 7-8% GDP ग्रोथ जरूरी, निजी निवेश और निर्यात बढ़ाने पर जोर: महेंद्र देव

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के अध्यक्ष महेंद्र देव ने कहा है कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार 7 से 8 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर (GDP Growth Rate) बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निजी निवेश और निर्यात वृद्धि सबसे महत्वपूर्ण कारक होंगे। 23 जून को आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए महेंद्र देव ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश में निजी क्षेत्र का निवेश बढ़े और भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार से दूरी बनाना नहीं, बल्कि घरेलू उद्योगों को अधिक प्रतिस्पर्धी और सक्षम बनाना है। महेंद्र देव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ आयात ...
मोदी सरकार के इकलौते ईसाई मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद छोड़ा पद
देश, राजनीति

मोदी सरकार के इकलौते ईसाई मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद छोड़ा पद

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन राज्य मंत्री रहे जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। जॉर्ज कुरियन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें केंद्र सरकार में ईसाई समुदाय का प्रमुख प्रतिनिधि माना जाता था। वे मोदी सरकार में शामिल इकलौते ईसाई मंत्री थे। उनका छह वर्षीय राज्यसभा कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो गया था। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा का टिकट नहीं दिया था। राज्यसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है कि पार्टी भविष्य में उन्हें कौन-सी ...
Breaking News, देश

TMC में बड़ा बवाल: ममता बनर्जी ने फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास समेत 8 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सियासत में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहा सियासी घमासान अब खुलकर सामने आ गया है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास समेत आठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार 23 जून को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। निष्कासित नेताओं में फिरहाद हकीम, जावेद अहमद खान, अरूप रॉय, रथिन घोष, बिप्लब मित्रा, सबीना यास्मीन, अरूप बिस्वास और स्नेहाशीष चक्रवर्ती शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस घटनाक्रम के एक दिन बाद हुई, जिसमें बागी गुट ने ममता बनर्जी को पार्टी के चेयरपर्सन पद से हटाने का दावा किया था। इससे पहले इन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। बाद में पार्टी-विरोध...
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत
Breaking News

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब एक घंटे तक चली तेज धूल भरी आंधी के बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। दिनभर बादलों की आवाजाही और तेज धूप के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। वहीं, राजधानी की वायु गुणवत्ता फिलहाल मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली क...
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 291 अंक उछला, निफ्टी 24,100 के पार; रिलायंस, टेक महिंद्रा और सिप्ला चमके
बिज़नेस

शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 291 अंक उछला, निफ्टी 24,100 के पार; रिलायंस, टेक महिंद्रा और सिप्ला चमके

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सोमवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 291.17 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,094.07 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 89.81 अंक मजबूत होकर 24,102.90 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,325.56 का नया सर्वकालिक उच्च स्तर भी छुआ। बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में मजबूत निवेश रही। रिलायंस जियो के संभावित आईपीओ की घोषणा के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.31 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और शेयर 1326.55 रुपये पर बंद हुआ। सोमवार को सिप्ला के शेयर करीब 5 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व भी प्रमुख बढ़त ...
500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी राम चरण की ‘पेद्दी’, दुनियाभर में कर रही रिकॉर्डतोड़ कमाई
मनोरंजन

500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी राम चरण की ‘पेद्दी’, दुनियाभर में कर रही रिकॉर्डतोड़ कमाई

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि 'पेद्दी' अब दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की दमदार कहानी, शानदार खेल दृश्यों और राम चरण के बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है। भारत में लगातार मजबूत कमाई करने के साथ-साथ 'पेद्दी' ने विदेशों में भी शानदार बिजनेस किया है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और यूरोप समेत कई देशों में फिल्म को जबरदस्त दर्शक मिल रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तेजी से 500 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ...
Lucknow Fire News: लखनऊ के अलीगंज में भीषण अग्निकांड, 18 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान
Breaking News, देश

Lucknow Fire News: लखनऊ के अलीगंज में भीषण अग्निकांड, 18 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भयावह आग में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले बिल्डिंग में संचालित एक पेट शॉप में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जिस भवन में आग लगी, उसमें पेट शॉप के अलावा लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और एक कोचिंग सेंटर भी संचालित हो रहा था। घटना के समय बड़ी संख्या में लोग भवन के अंदर मौजूद थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्त...
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका: 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल, बोले- ‘अब 6 टाइगर हमारे साथ’
Breaking News, देश

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका: 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल, बोले- ‘अब 6 टाइगर हमारे साथ’

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के छह लोकसभा सांसद सोमवार को आधिकारिक रूप से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम को उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एकनाथ शिंदे ने नए सांसदों का स्वागत करते हुए कहा, "अब 6 टाइगर हमारे साथ आ गए हैं। वे सभी असली शिवसेना परिवार का हिस्सा बन गए हैं।" कौन-कौन सांसद हुए शामिल? शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों में धाराशिव से ओमराजे निंबालकर, मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय दीना पाटिल, परभणी से संजय जाधव, यवतमाल-वाशिम से संजय देशमुख, हिंगोली से नागेश पाटिल अष्टिकर और शिर्डी से भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं। शिंदे बो...