Tag: मौसम समाचार

देशभर में मानसून का कहर: उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर, हिमाचल में लैंडस्लाइड, गुजरात में बच्चे बहे, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देश

देशभर में मानसून का कहर: उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर, हिमाचल में लैंडस्लाइड, गुजरात में बच्चे बहे, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून अब पूरी रफ्तार में है और कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां बन गई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर, रामघाट के मंदिर डूबे मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगातार बारिश के चलते क्षिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी का पानी रामघाट तक पहुंच गया, जिससे घाट के पास बने कई छोटे मंदिर पूरी तरह पानी में डूब गए। प्रशासन ने घाट क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और श्रद्धालुओं से नदी किनारे न जाने की अपील की है। प्रदेश में मानसून ने इस बार केवल नौ दिनों में पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया...
उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, MP-झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून
Breaking News, देश

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, MP-झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून

त्तराखंड में बादल फटने से तबाही उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच बादल फटने से भारी तबाही मच गई। बादल फटने के कारण कई घरों और दुकानों में मलबा भर गया, जबकि कई वाहन भी मलबे में दब गए। प्रशासन और राहत दल प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मध्य प्रदेश और झारखंड में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं देवास में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की बालकनी गिरने से 2 महिलाओं की जान चली गई। दूसरी ओर झारखंड में बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि छत्तीसगढ़ में भी 2 लोगों की जान चली गई। 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक 22 राज्यों को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक मान...