

त्तराखंड में बादल फटने से तबाही
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच बादल फटने से भारी तबाही मच गई। बादल फटने के कारण कई घरों और दुकानों में मलबा भर गया, जबकि कई वाहन भी मलबे में दब गए। प्रशासन और राहत दल प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
मध्य प्रदेश और झारखंड में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं देवास में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की बालकनी गिरने से 2 महिलाओं की जान चली गई। दूसरी ओर झारखंड में बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि छत्तीसगढ़ में भी 2 लोगों की जान चली गई।
22 राज्यों तक पहुंचा मानसून
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक 22 राज्यों को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक मानसून देश के शेष राज्यों में भी पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश में अब भी इंतजार
उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से करीब 8 दिन की देरी से पहुंच रहा है। आमतौर पर 20 जून तक प्रदेश में मानसून प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार यह लगभग 15 दिनों से बिहार सीमा पर ही रुका हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में मानसून बिहार से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
मौसम विभाग की सलाह
लगातार हो रही भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
