Tag: Heavy Rain Alert

यूपी-बिहार में मूसलाधार बारिश, अरुणाचल-असम में बाढ़ का कहर, MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात
देश

यूपी-बिहार में मूसलाधार बारिश, अरुणाचल-असम में बाढ़ का कहर, MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

यूपी-बिहार में भारी बारिश, पूर्वोत्तर में बाढ़ का संकट, मध्य प्रदेश सूखे की मार झेल रहा देशभर में मानसून का असर अलग-अलग राज्यों में अलग तस्वीर पेश कर रहा है। जहां उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है, वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश और असम में बाढ़ और भूस्खलन ने हालात गंभीर बना दिए हैं। दूसरी ओर मध्य प्रदेश के कई हिस्से अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे प्रदेश के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। यूपी के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका के चलते प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ...
राजस्थान-एमपी में थमा मानसून, यूपी-बिहार में मूसलाधार बारिश; ओडिशा में रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर
देश

राजस्थान-एमपी में थमा मानसून, यूपी-बिहार में मूसलाधार बारिश; ओडिशा में रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर

राजस्थान-एमपी में मानसून की रफ्तार थमी, यूपी-बिहार में झमाझम बारिश; ओडिशा में रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर में बाढ़ से लाखों प्रभावित देशभर में मानसून का असर इस समय एक समान नहीं है। जहां राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश का दौर लगभग थम गया है, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। क्यों थम गई राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश? भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस समय मानसून ट्रफ और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाली नम हवाएं पूर्वी भारत में अधिक सक्रिय हैं। यही वजह है कि नमी से भरी हवाएं पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुं...
7 दिन में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट
देश

7 दिन में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 20 जुलाई से मानसून दोबारा गति पकड़ेगा, जिससे उत्तर, पूर्व, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बीते तीन से चार दिनों के दौरान राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रही हैं। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति अस्थायी है और अगले सप्ताह से बारिश में फिर तेजी देखने को मिलेगी। बांग्लादेश और पूर्वोत्तर के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी। इसी वजह से देश के बड़े हिस्से में बा...
देशभर में मानसून का कहर: उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर, हिमाचल में लैंडस्लाइड, गुजरात में बच्चे बहे, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देश

देशभर में मानसून का कहर: उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर, हिमाचल में लैंडस्लाइड, गुजरात में बच्चे बहे, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून अब पूरी रफ्तार में है और कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां बन गई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर, रामघाट के मंदिर डूबे मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगातार बारिश के चलते क्षिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी का पानी रामघाट तक पहुंच गया, जिससे घाट के पास बने कई छोटे मंदिर पूरी तरह पानी में डूब गए। प्रशासन ने घाट क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और श्रद्धालुओं से नदी किनारे न जाने की अपील की है। प्रदेश में मानसून ने इस बार केवल नौ दिनों में पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया...
सतना के गर्ल्स स्कूल में गिरा विशाल पेड़, 2 युवतियां दबीं; भोपाल में तेज बारिश, दमोह में बाढ़ जैसे हालात, 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राज्य

सतना के गर्ल्स स्कूल में गिरा विशाल पेड़, 2 युवतियां दबीं; भोपाल में तेज बारिश, दमोह में बाढ़ जैसे हालात, 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवा और बारिश के बीच सतना जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल परिसर में एक विशाल पेड़ गिरने से दो युवतियां उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश और आंधी के दौरान स्कूल परिसर में खड़ा पुराना पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से दो युवतियां मलबे में दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की निगरानी जारी है। पेड़ गिरने से वहां खड़ी एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कूल की बाउंड्री के पास लगा एक स्ट्रीट फूड का ठेला भी टूटकर बिखर गया। ...
बंगाल से कश्मीर तक बनी 1500 KM लंबी मानसून पट्टी, 1 से 4 जुलाई तक उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
Breaking News, देश

बंगाल से कश्मीर तक बनी 1500 KM लंबी मानसून पट्टी, 1 से 4 जुलाई तक उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मानसून ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही अब तक देश के 26 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। इससे पहले 24 जून को मानसून मध्य प्रदेश और गुजरात पहुंचा था, लेकिन इसके बाद लगभग छह दिनों तक इसकी रफ्तार धीमी रही, जिससे कई राज्यों में भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। इस बीच उत्तर भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। सैटेलाइट तस्वीरों में करीब 1500 किलोमीटर लंबी मानसून ट्रफ (कम दबाव की पट्टी) दिखाई दे रही है, जो उत्तरी बंगाल की खाड़ी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यही सिस्टम आने वाले दिनों में उत्तर भारत में व्यापक बारिश की वजह बनेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ट्रफ फिलहाल हिमालय की तलहटी के आसपास बनी हुई है...
उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, MP-झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून
Breaking News, देश

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, MP-झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून

त्तराखंड में बादल फटने से तबाही उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच बादल फटने से भारी तबाही मच गई। बादल फटने के कारण कई घरों और दुकानों में मलबा भर गया, जबकि कई वाहन भी मलबे में दब गए। प्रशासन और राहत दल प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मध्य प्रदेश और झारखंड में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं देवास में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की बालकनी गिरने से 2 महिलाओं की जान चली गई। दूसरी ओर झारखंड में बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि छत्तीसगढ़ में भी 2 लोगों की जान चली गई। 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक 22 राज्यों को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक मान...