सूरत में 85 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूटा, पुणे में इमारत गिरी, जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग ढही, कई राज्यों में भारी बारिश का कहर
देश के कई राज्यों में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। गुजरात के सूरत में 85 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है, वहीं महाराष्ट्र के पुणे में एक इमारत ढहने से कई लोग मलबे में दब गए। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी एक पांच मंजिला इमारत गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूरत में 85 साल का रिकॉर्ड टूटा, शहर बना जलमग्न
गुजरात के सूरत में पिछले 36 घंटों के दौरान 11 से 19 इंच तक बारिश दर्ज की गई। सरथाना इलाके में सबसे अधिक 19 इंच और वराछा में 18.16 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही जुलाई 1941 में बना लगभग 85 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड टूट गया।
लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाके पानी में डूब गए। सड़कों पर घुटनों से लेकर कमर तक पानी भर गया। कई जगह कारें तेज बहाव में बहती नजर ...



