Tag: Crude Oil Price

सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 150 अंक लुढ़का: ऑटो-बैंकिंग शेयरों में बिकवाली, कच्चा तेल 85 डॉलर के करीब
बिज़नेस

सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 150 अंक लुढ़का: ऑटो-बैंकिंग शेयरों में बिकवाली, कच्चा तेल 85 डॉलर के करीब

सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 150 अंक फिसला; ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली, कच्चा तेल 85 डॉलर के करीब सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (14 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला और पूरे कारोबार के दौरान दबाव में बना रहा। बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंक की गिरावट के साथ 77,200 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया, जबकि एनएसई निफ्टी लगभग 150 अंक टूटकर 24,100 के आसपास पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव ऑटोमोबाइल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिला। निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों की कमजोरी के चलते इन सेक्टरों में भारी बिकवाली दर्ज की गई। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली आज के कारोबार में प्रमुख ऑटो कंपनियों और निजी व सरकारी बैंकों के शेयरों में गिरावट रही। निवेशकों ने जोखिम कम करने के लिए इन सेक्टरों में बिकवाली की, जिसका असर प्रमुख सूचकांकों पर भी...
सेंसेक्स में 1900 अंकों की बड़ी गिरावट: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ते ही शेयर बाजार में मची भगदड़, कच्चा तेल 6% महंगा
बिज़नेस

सेंसेक्स में 1900 अंकों की बड़ी गिरावट: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ते ही शेयर बाजार में मची भगदड़, कच्चा तेल 6% महंगा

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने की खबर सामने आते ही निवेशकों में घबराहट फैल गई, जिसका सीधा असर घरेलू शेयर बाजार पर दिखाई दिया। देखते ही देखते सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज हुई और बाजार लाल निशान में फिसल गया। 20 मिनट में 1000 अंक टूटा सेंसेक्स दोपहर करीब 1:40 बजे तक सेंसेक्स लगभग 77,600 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। लेकिन अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने की खबर आते ही अगले महज 20 मिनट में सेंसेक्स करीब 1000 अंक टूटकर 76,700 के आसपास पहुंच गया। बाजार बंद होने से पहले तक गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स करीब 1900 अंक यानी लगभग 2.50% गिरकर 76,300 के स्तर तक पहुंच गया। निफ्टी में भी बड़ी गिरावट सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं बल्कि निफ्टी-50 में भी भारी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी करीब 600 अंक यानी 2.45% गिरकर 23,800 के आसपास ...
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार का बड़ा बयान, 2-3 महीनों बाद हो सकता है फैसला; तेल कंपनियों को ₹74,781 करोड़ का नुकसान
Breaking News, देश, बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार का बड़ा बयान, 2-3 महीनों बाद हो सकता है फैसला; तेल कंपनियों को ₹74,781 करोड़ का नुकसान

देशभर के करोड़ों वाहन चालकों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी को लेकर कोई तत्काल फैसला नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगले 2 से 3 महीनों के भीतर स्थिति का आकलन करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। ईरान युद्ध के दौरान महंगा खरीदा गया था कच्चा तेल केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ईरान युद्ध के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थीं। उस समय भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने देश में ईंधन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए ऊंचे दामों पर बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदा था। वर्तमान में भारतीय रिफाइनरियां उसी महंगे स्टॉक को प्रोसेस कर रही हैं। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार मे...
कच्चा-तेल ईरान युद्ध से पहले वाले भाव 72 डॉलर पर:एनर्जी एक्सपर्ट ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दशहरे तक ही संभव
देश

कच्चा-तेल ईरान युद्ध से पहले वाले भाव 72 डॉलर पर:एनर्जी एक्सपर्ट ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दशहरे तक ही संभव

ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बाजार में दाम उसी स्तर पर आ गए हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है, जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद स्विट्जरलैंड में हुई शांति वार्ता में अमेरिका ने ईरानी तेल के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध हटा लिए। इसके बाद होर्मुज रूट से गुजरने वाले जहाज की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार के बाद से करीब 80 जहाज इस होर्मुज से गुजर चुके हैं। हालांकि यह संख्या युद्ध से पहले रोजाना 100 से ज्यादा जहाजों से कम है। हालांकि कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल पंपों पर दाम दशहरे तक ही कम हो सकते हैं। कंपनियां पहले अपने नुकसान की भरपाई कर सकती हैं ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बा...