Tag: Delhi Dust Storm

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत
Breaking News

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब एक घंटे तक चली तेज धूल भरी आंधी के बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। दिनभर बादलों की आवाजाही और तेज धूप के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। वहीं, राजधानी की वायु गुणवत्ता फिलहाल मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली क...