Tag: India Energy Security

भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा, गैस सिलेंडर ₹2000 तक पहुंच सकता था: PM मोदी
Breaking News, देश, राजनीति

भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा, गैस सिलेंडर ₹2000 तक पहुंच सकता था: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि वैश्विक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते दुनिया गंभीर ऊर्जा संकट से गुजरी, लेकिन भारत ने बेहतर रणनीति और मजबूत प्रबंधन के दम पर इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि सरकार समय पर सही फैसले नहीं लेती, तो आज घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत 2 हजार रुपये तक पहुंच सकती थी। हालांकि केंद्र सरकार की प्रभावी ऊर्जा नीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर खरीद प्रबंधन के कारण आज आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर करीब 950 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। युद्ध के कारण बढ़ा था ऊर्जा संकट प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक संघर्षों के कारण कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी उछाल...
ईरानी तेल पर अमेरिका की 60 दिन की छूट, भारत को कितना फायदा? जानिए सस्ता होगा तेल या नहीं
देश, बिज़नेस

ईरानी तेल पर अमेरिका की 60 दिन की छूट, भारत को कितना फायदा? जानिए सस्ता होगा तेल या नहीं

भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका ने ईरान से ऊर्जा आयात पर 60 दिनों की सीमित छूट देने का फैसला किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस फैसले से भारत को सस्ता तेल मिलेगा और क्या ऊर्जा संकट की आशंकाएं कम होंगी? दरअसल, पिछले कुछ महीनों में ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़े तनाव का असर पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार पर पड़ा। होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बाधाओं के कारण भारत को कच्चे तेल, एलएनजी और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक, चौथा सबसे बड़ा एलएनजी आयातक और दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी आयातक देश है। होर्मुज़ मार्ग से भारत के करीब 45 प्रतिशत कच्चे तेल, 50 प्रतिशत एलएनजी और 90 प्रतिशत एलपीजी की आपूर्ति होती रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी छूट के बावजूद भारत को सीधे तौर पर बड़ी मात्रा में ...