Tag: Monsoon Update 2026

सूरत में 85 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूटा, पुणे में इमारत गिरी, जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग ढही, कई राज्यों में भारी बारिश का कहर
Breaking News, खेल

सूरत में 85 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूटा, पुणे में इमारत गिरी, जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग ढही, कई राज्यों में भारी बारिश का कहर

देश के कई राज्यों में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। गुजरात के सूरत में 85 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है, वहीं महाराष्ट्र के पुणे में एक इमारत ढहने से कई लोग मलबे में दब गए। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी एक पांच मंजिला इमारत गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूरत में 85 साल का रिकॉर्ड टूटा, शहर बना जलमग्न गुजरात के सूरत में पिछले 36 घंटों के दौरान 11 से 19 इंच तक बारिश दर्ज की गई। सरथाना इलाके में सबसे अधिक 19 इंच और वराछा में 18.16 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही जुलाई 1941 में बना लगभग 85 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाके पानी में डूब गए। सड़कों पर घुटनों से लेकर कमर तक पानी भर गया। कई जगह कारें तेज बहाव में बहती नजर ...
देशभर में मानसून का कहर: उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर, हिमाचल में लैंडस्लाइड, गुजरात में बच्चे बहे, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देश

देशभर में मानसून का कहर: उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर, हिमाचल में लैंडस्लाइड, गुजरात में बच्चे बहे, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून अब पूरी रफ्तार में है और कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां बन गई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर, रामघाट के मंदिर डूबे मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगातार बारिश के चलते क्षिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी का पानी रामघाट तक पहुंच गया, जिससे घाट के पास बने कई छोटे मंदिर पूरी तरह पानी में डूब गए। प्रशासन ने घाट क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और श्रद्धालुओं से नदी किनारे न जाने की अपील की है। प्रदेश में मानसून ने इस बार केवल नौ दिनों में पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया...
मुंबई में भारी बारिश का कहर, 15 फीट ऊंची लहरों का अलर्ट; राजस्थान में 7 दिन की देरी से पहुंचा मानसून
देश

मुंबई में भारी बारिश का कहर, 15 फीट ऊंची लहरों का अलर्ट; राजस्थान में 7 दिन की देरी से पहुंचा मानसून

देशभर में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन इसकी एंट्री कई राज्यों में देरी से हुई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं समुद्र में ऊंची लहरों को देखते हुए लोगों से समुद्र तट से दूर रहने की अपील की गई है। मुंबई में रेड अलर्ट, 24 घंटे में 172 मिमी बारिश मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान 172 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और कई जगह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। समुद्र में उठ सकती हैं 15 फी...
मानसून पर 5 सिस्टम की ब्रेक! 11 दिनों से एक जगह अटका, 19 राज्यों में बारिश का इंतजार
देश, राज्य

मानसून पर 5 सिस्टम की ब्रेक! 11 दिनों से एक जगह अटका, 19 राज्यों में बारिश का इंतजार

Monsoon Update 2026: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की हवाओं ने रोकी मानसून की रफ्तार देशभर में गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे करोड़ों लोगों के लिए मानसून की रफ्तार चिंता का विषय बन गई है। भारतीय मानसून पिछले 11 दिनों से तेलंगाना में अटका हुआ है और आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रहा। इसके चलते उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक साथ सक्रिय हुए 5 अलग-अलग मौसमीय सिस्टम मानसून की प्रगति में बाधा बन रहे हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाएं पर्याप्त ताकत नहीं दिखा पा रही हैं, जिसके कारण मानसूनी बादल उत्तर भारत की ओर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून, लेकिन 8 जून से थमी रफ्तार मानसून सामान्य रूप से 15 दिनों के भीतर देश के 19 राज्यों तक पहुंच चुका था, लेकिन 8 जून के बाद इसकी गति लगभग ...