देशभर में मानसून का कहर: उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर, हिमाचल में लैंडस्लाइड, गुजरात में बच्चे बहे, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देशभर में मानसून अब पूरी रफ्तार में है और कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां बन गई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर, रामघाट के मंदिर डूबे
मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगातार बारिश के चलते क्षिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी का पानी रामघाट तक पहुंच गया, जिससे घाट के पास बने कई छोटे मंदिर पूरी तरह पानी में डूब गए। प्रशासन ने घाट क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और श्रद्धालुओं से नदी किनारे न जाने की अपील की है।
प्रदेश में मानसून ने इस बार केवल नौ दिनों में पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया...


