मनोरंजन

नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़कीं, बैक शॉट वीडियो पर दी सख्त चेतावनी, बोलीं- ‘बंद करो ये सब’
मनोरंजन

नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़कीं, बैक शॉट वीडियो पर दी सख्त चेतावनी, बोलीं- ‘बंद करो ये सब’

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि पैपराजी के साथ हुई तीखी बहस है। गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स के दौरान नेहा धूपिया ने फोटोग्राफर्स को बैक शॉट वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर जमकर फटकार लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मान लेने के बाद जब नेहा धूपिया बाहर निकल रही थीं, तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर को लेकर टिप्पणी की। इसके बाद अभिनेत्री अचानक नाराज हो गईं और कैमरे के सामने ही पैपराजी को खरी-खरी सुना दी। नेहा धूपिया ने कहा, "बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।" उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कलाकार की निजता का सम्म...
अच्छे लोगों के साथ काम करना जरूरी, कुछ फिल्में मजबूरी में भी करनी पड़ती हैं: अरशद वारसी
मनोरंजन

अच्छे लोगों के साथ काम करना जरूरी, कुछ फिल्में मजबूरी में भी करनी पड़ती हैं: अरशद वारसी

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' को लेकर चर्चा में हैं। साइबर क्राइम जैसे गंभीर विषय पर आधारित इस सीरीज में वह एक दिलचस्प किरदार निभाते नजर आएंगे। एक इंटरव्यू में अरशद ने अपने करियर, फिल्मों के चयन, राजकुमार हिरानी के साथ काम करने के अनुभव और एक्टिंग को लेकर अपनी सोच खुलकर साझा की। साइबर क्राइम की कहानी ने किया आकर्षित अरशद वारसी ने बताया कि 'प्रीतम एंड पेड्रो' की कहानी उन्हें पहली ही बार में पसंद आ गई। उनके मुताबिक, आज के समय में साइबर क्राइम एक बड़ा मुद्दा बन चुका है और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह कहानी सिर्फ गंभीर विषय तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें दोस्ती, इमोशन और ह्यूमर का शानदार मिश्रण भी देखने को मिलेगा। राजकुमार हिरानी के साथ काम करना हमेशा खास अरशद वारसी ने निर्देशक राजकुमार हिरानी की ...
‘चौहान’ के टीजर पर विवाद: ‘पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर उठे सवाल
मनोरंजन

‘चौहान’ के टीजर पर विवाद: ‘पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर उठे सवाल

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। टीजर में सुनाई देने वाला डायलॉग—"पठानों से कह दो, चौहान आ गया है"—सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जहां कुछ लोगों ने इसे दमदार संवाद बताया, वहीं कई लोगों ने इसे सांप्रदायिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए आपत्ति जताई। क्षत्रिय परिषद ने जताई नाराज़गी क्षत्रिय परिषद नामक संगठन ने फिल्म निर्माताओं से अपील की है कि राजपूत इतिहास और विरासत का इस्तेमाल किसी भी प्रकार की जातीय या सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने के लिए न किया जाए। संगठन का कहना है कि 'चौहान' जैसे ऐतिहासिक कुलनाम को समकालीन राजनीतिक या वैचारिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करना उचित नहीं है। इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न देखने की अपील परिषद ने अपने बयान में कहा कि भारतीय इतिहास बेहद जटिल रहा है और इसे केवल धार्मिक या सांप्रदायिक नजरिए से नहीं देखा...
क्या काव्या मारन करेंगी म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से शादी? अंकल के बयान से तेज हुई चर्चाएं
खेल, मनोरंजन

क्या काव्या मारन करेंगी म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से शादी? अंकल के बयान से तेज हुई चर्चाएं

क्या सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं? यह सवाल एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। इसकी वजह बने हैं तमिल अभिनेता वाई. जी. महेंद्रन, जिन्होंने दोनों की शादी को लेकर बड़ा दावा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान वाई. जी. महेंद्रन ने कहा कि अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी होने वाली है। उनके इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं। हालांकि, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। न ही दोनों परिवारों की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है। ऐसे में फिलहाल शादी की खबरों को केवल चर्चाओं और दावों के आधार पर ही देखा जा रहा है। बता दें कि काव्या मारन आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदर...
श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का टाइटल विवादों में, NCP और विठाबाई के परिवार ने उठाई नाम बदलने की मांग
मनोरंजन

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का टाइटल विवादों में, NCP और विठाबाई के परिवार ने उठाई नाम बदलने की मांग

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। यह फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है, लेकिन फिल्म के टाइटल को लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) और विठाबाई के परिवार ने आपत्ति जताई है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद NCP नेताओं ने सवाल उठाया कि जब फिल्म एक महान लोककलाकार के जीवन पर आधारित है, तो उसके शीर्षक में विठाबाई का नाम क्यों नहीं शामिल किया गया। पार्टी का कहना है कि फिल्म का नाम उस महान कलाकार की पहचान से जुड़ा होना चाहिए। टीवी9 की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस विरोध को विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार का भी समर्थन मिल गया है। उनके बेटे कैलाश नारायणगांवकर, राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित ने फिल्म निर्माताओं से टाइटल बदलने की मांग की है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक फिल्म के निर्माताओं...
‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर की भूमिका पर विवाद, बॉडी शॉट्स और स्क्रीन टाइम को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवाल
मनोरंजन

‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर की भूमिका पर विवाद, बॉडी शॉट्स और स्क्रीन टाइम को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवाल

'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर की भूमिका पर विवाद, बॉडी शॉट्स और स्क्रीन टाइम को लेकर उठे सवाल मुंबई। राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' रिलीज़ के बाद चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह फिल्म की कहानी नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर का किरदार बना है। सोशल मीडिया पर दर्शक और फिल्म समीक्षक अभिनेत्री की भूमिका को लेकर सवाल उठा रहे हैं। आरोप है कि फिल्म में उनके किरदार को मजबूत पहचान देने के बजाय केवल ग्लैमरस अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में जाह्नवी कपूर ने अचियम्मा का किरदार निभाया है। दर्शकों का कहना है कि उनका स्क्रीन टाइम बेहद सीमित है और कहानी पर उनका प्रभाव लगभग न के बराबर दिखाई देता है। कई लोगों का मानना है कि यदि इस किरदार को फिल्म से हटा भी दिया जाए तो कहानी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। विवाद की सबसे बड़ी वजह फिल्म के कुछ कैमरा एंगल बने हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का आरोप है कि जा...
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- “भगवान को लूट रहे हैं”, चढ़ावा बंद करने की दी सलाह
देश, मनोरंजन

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- “भगवान को लूट रहे हैं”, चढ़ावा बंद करने की दी सलाह

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- "भगवान को लूट रहे हैं" सीनियर अभिनेता मुकेश खन्ना ने राम मंदिर में सामने आए कथित चढ़ावा घोटाले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वाले लोग सिर्फ भक्तों को नहीं बल्कि भगवान को भी लूट रहे हैं। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से नकदी और गहनों का चढ़ावा बंद करने की अपील की। क्या बोले मुकेश खन्ना? अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुकेश खन्ना ने लिखा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया नकद चढ़ावा भगवान तक नहीं पहुंचता और बीच में ही गायब हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चोर, डाकू या बेईमान कहना भी कम होगा, क्योंकि वे भगवान की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अगर चढ़ावा ही नहीं चढ़ेगा तो घोटालों की संभावना भी खत्म हो जाएगी। इसलिए भक्त...
सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, 15 महीने की नातिन इवारा करती है पीएम नरेंद्र मोदी की पूजा, साईं बाबा की तस्वीर के साथ रखती है मोदी जी की फोटो, रोज मंदिर के लड्डू खिलाती है
मनोरंजन

सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, 15 महीने की नातिन इवारा करती है पीएम नरेंद्र मोदी की पूजा, साईं बाबा की तस्वीर के साथ रखती है मोदी जी की फोटो, रोज मंदिर के लड्डू खिलाती है

सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, 15 महीने की नातिन इवारा करती है पीएम नरेंद्र मोदी की पूजा मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी 15 महीने की नातिन इवारा को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी नातिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को रोज देखती है और गणपति मंदिर में चढ़ाए गए लड्डू उन्हें अर्पित करती है। सुनील शेट्टी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं, बल्कि एक ऐसे नेता के प्रति सम्मान है, जो उन्हें प्रेरित करता है। सुनील शेट्टी के मुताबिक, उनकी नातिन इवारा की नैनी ने एक बार एयरपोर्ट पर उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई थी। इसके बाद से इवारा रोज सुबह साईं बाब...
सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है ‘बाहुबली 3’, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने दिया बड़ा हिंट, वीडियो ने मचाई खलबली
मनोरंजन

सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है ‘बाहुबली 3’, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने दिया बड़ा हिंट, वीडियो ने मचाई खलबली

बाहुबली 3 को लेकर इंटरनेट पर आई कमेंट्स की बाढ़, राणा दग्गुबाती की अधूरी बात और प्रभास के इशारे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वायरल हो रहे वीडियो को देख लोग काफी उत्साहित हो गए हैं। एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी थी तो उसने सिर्फ बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े, बल्कि भारतीय सिनेमा की परिभाषा को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया। शानदार कहानी, बेहतरीन एक्शन और कमाल के विजुअल्स से सजी इस फ्रेंचाइजी ने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी को पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया। इस ब्लॉकबस्टर सीरीज के खत्म होने के बाद से ही फैंस के जेहन में सालों से सिर्फ एक ही सवाल तैर रहा था,  क्या 'बाहुबली 3' कभी आएगी? अब ऐसा लग रहा है कि फैंस का यह लंबा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। वायरल वीडियो ने बढ़ाई धड़कनें, प्रभास के इशारे ने सब कुछ कर दिया साफ ...
Welcome To The Jungle’ के सेट पर परिवार जैसा माहौल, दिशा पाटनी बोलीं- बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखा, अरशद वारसी ने कहा- शूटिंग नहीं, दोस्तों संग वक्त बिताया
मनोरंजन

Welcome To The Jungle’ के सेट पर परिवार जैसा माहौल, दिशा पाटनी बोलीं- बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखा, अरशद वारसी ने कहा- शूटिंग नहीं, दोस्तों संग वक्त बिताया

बड़े कलाकारों के बीच सीखने का मौका, 'Welcome To The Jungle' के सेट पर परिवार जैसा माहौल: दिशा पाटनी और अरशद वारसी फिल्म 'Welcome To The Jungle' की शूटिंग कलाकारों के लिए सिर्फ काम तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह सीखने, दोस्ती और यादगार पल साझा करने का अनुभव भी बन गई। फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट के बीच काम करने को लेकर अभिनेत्री दिशा पाटनी और अभिनेता अरशद वारसी ने अपने अनुभव साझा किए। दिशा पाटनी ने बताया कि शुरुआत में इतने अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने की जिम्मेदारी जरूर महसूस हुई, लेकिन सेट का माहौल इतना सहज था कि किसी तरह का दबाव महसूस नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हर दिन कुछ नया सीखने को मिला और सबसे बड़ी सीख यह रही कि वर्षों का अनुभव होने के बावजूद वरिष्ठ कलाकार पूरी तैयारी और मेहनत के साथ काम करते हैं, साथ ही माहौल को हल्का और सकारात्मक बनाए रखते हैं। दिशा ने कहा कि सेट पर सभी कलाकार ए...