देश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, चंपत राय समेत पूर्व पदाधिकारियों से पूछताछ
देश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, चंपत राय समेत पूर्व पदाधिकारियों से पूछताछ

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खास बात यह रही कि पुलिस ने आरोपियों की पुलिस रिमांड नहीं मांगी। इधर, मामले की जांच के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी पूछताछ की गई। जांच अधिकारियों ने तीनों के बयान दर्ज किए। पूछताछ पूरी होने के बाद चंपत राय दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस मामले को लेकर अयोध्या के कुछ वकीलों ने भी आरोपियों की पैरवी नहीं करने का फैसला लिया है, जिससे यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। चोरी की साजिश, सुरक्षा व्यवस्था और चढ़ावे के प्रबंधन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों मे...
PM मोदी को सेशल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न’ से किया गया सम्मानित
देश

PM मोदी को सेशल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न’ से किया गया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सेशल्स की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर सेशल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान देकर दोनों देशों की मजबूत मित्रता और सहयोग को नई ऊंचाई दी। संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मान को भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान बताते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान को उन सभी देशों को समर्पित करते हैं, जो जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से लड़ रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। सेशल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ...
ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को एक साल बाद मिला राष्ट्रीय सम्मान, जानिए क्यों देर से जुड़े नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में
देश

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को एक साल बाद मिला राष्ट्रीय सम्मान, जानिए क्यों देर से जुड़े नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वर्ष 2025 में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले छह वीर सैनिकों के नाम आखिरकार लगभग एक साल बाद नेशनल वॉर मेमोरियल के 'त्याग चक्र' (Tyag Chakra) पर हमेशा के लिए अंकित कर दिए गए हैं। यह सम्मान राष्ट्र की ओर से उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने सीमा पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। जिन सैन्यकर्मियों के नाम स्मारक में जोड़े गए हैं, उनमें सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र), लांस नायक दिनेश कुमार, एविएशन मूड मुरलीनायक, हवलदार सुनील कुमार सिंह (भारतीय सेना) और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (वायु सेना मेडल) शामिल हैं। इन सैनिकों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में लगभग एक वर्ष बाद दर्ज होने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह देरी किसी भी तरह से शहीदों की संख्या छिपाने या जानकारी रोकने के लि...
पीएम मोदी की धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई पर छिड़ा सियासी विवाद, NEET पेपर लीक को लेकर विपक्ष ने साधा निशाना
देश, राजनीति

पीएम मोदी की धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई पर छिड़ा सियासी विवाद, NEET पेपर लीक को लेकर विपक्ष ने साधा निशाना

पीएम मोदी की बधाई बनी सियासी बहस का मुद्दा नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के 26 जून को जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई शुभकामनाओं के बाद देश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। विपक्षी दलों और NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने इसे मुद्दा बनाते हुए शिक्षा मंत्री की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं और एक बार फिर उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। NEET UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक विवाद के बाद से ही धर्मेंद्र प्रधान विपक्ष के निशाने पर हैं। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में जंतर-मंतर सहित देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन भी जारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने क्या लिखा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउं...
उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, MP-झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून
Breaking News, देश

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, MP-झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून

त्तराखंड में बादल फटने से तबाही उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच बादल फटने से भारी तबाही मच गई। बादल फटने के कारण कई घरों और दुकानों में मलबा भर गया, जबकि कई वाहन भी मलबे में दब गए। प्रशासन और राहत दल प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मध्य प्रदेश और झारखंड में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं देवास में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की बालकनी गिरने से 2 महिलाओं की जान चली गई। दूसरी ओर झारखंड में बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि छत्तीसगढ़ में भी 2 लोगों की जान चली गई। 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक 22 राज्यों को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक मान...
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- “भगवान को लूट रहे हैं”, चढ़ावा बंद करने की दी सलाह
देश, मनोरंजन

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- “भगवान को लूट रहे हैं”, चढ़ावा बंद करने की दी सलाह

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- "भगवान को लूट रहे हैं" सीनियर अभिनेता मुकेश खन्ना ने राम मंदिर में सामने आए कथित चढ़ावा घोटाले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वाले लोग सिर्फ भक्तों को नहीं बल्कि भगवान को भी लूट रहे हैं। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से नकदी और गहनों का चढ़ावा बंद करने की अपील की। क्या बोले मुकेश खन्ना? अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुकेश खन्ना ने लिखा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया नकद चढ़ावा भगवान तक नहीं पहुंचता और बीच में ही गायब हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चोर, डाकू या बेईमान कहना भी कम होगा, क्योंकि वे भगवान की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अगर चढ़ावा ही नहीं चढ़ेगा तो घोटालों की संभावना भी खत्म हो जाएगी। इसलिए भक्त...
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने UCC लागू करने, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने, CAA लागू करने और अवैध घुसपैठियों पर कार्रवाई के बड़े ऐलान किए।
Breaking News, देश, राजनीति

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने UCC लागू करने, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने, CAA लागू करने और अवैध घुसपैठियों पर कार्रवाई के बड़े ऐलान किए।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाएगी। साथ ही अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके मूल देश वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "बंगाल की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राज्य में UCC लागू किया जाएगा और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।" उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जा रही है और सीमावर्ती जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाए जाएंगे, जहां अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें उनके द...
दिल्ली के मुंडका में बड़ा हादसा: जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, एक-दूसरे को बचाने उतरे और गंवाई जान
देश

दिल्ली के मुंडका में बड़ा हादसा: जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, एक-दूसरे को बचाने उतरे और गंवाई जान

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक मजदूर टैंक में बेहोश हो गया और उसे बचाने के लिए उतरे दो अन्य साथी भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री नंबर 93/8 से सूचना मिलने के बाद दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर तीनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक-दूसरे की जान बचाने में गंवा दी अपनी जान प्रारंभिक जांच के अनुसार, सबसे पहले एक मजदूर सेप्टिक टैंक में उतरा और जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य मजदूर भी एक-एक कर टैंक में उतरे, लेक...
कच्चा-तेल ईरान युद्ध से पहले वाले भाव 72 डॉलर पर:एनर्जी एक्सपर्ट ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दशहरे तक ही संभव
देश

कच्चा-तेल ईरान युद्ध से पहले वाले भाव 72 डॉलर पर:एनर्जी एक्सपर्ट ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दशहरे तक ही संभव

ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बाजार में दाम उसी स्तर पर आ गए हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है, जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद स्विट्जरलैंड में हुई शांति वार्ता में अमेरिका ने ईरानी तेल के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध हटा लिए। इसके बाद होर्मुज रूट से गुजरने वाले जहाज की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार के बाद से करीब 80 जहाज इस होर्मुज से गुजर चुके हैं। हालांकि यह संख्या युद्ध से पहले रोजाना 100 से ज्यादा जहाजों से कम है। हालांकि कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल पंपों पर दाम दशहरे तक ही कम हो सकते हैं। कंपनियां पहले अपने नुकसान की भरपाई कर सकती हैं ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बा...
Passport News: क्या पासपोर्ट नागरिकता का सबूत नहीं? सरकार ने दिया बड़ा जवाब
देश

Passport News: क्या पासपोर्ट नागरिकता का सबूत नहीं? सरकार ने दिया बड़ा जवाब

सरकार ने कहा- पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं; जानिए पूरा मामला नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर बड़ा स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि पासपोर्ट मुख्य रूप से एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज (Travel Document) है, न कि भारतीय नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण। मंत्रालय के इस बयान के बाद नागरिकता और पहचान से जुड़े दस्तावेजों को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी सुनवाई के दौरान स्पष्ट कर चुका है कि आधार कार्ड पहचान का दस्तावेज है, लेकिन नागरिकता का प्रमाण नहीं। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और गीतकार जावेद अख्तर ने भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि पासपोर्ट भी नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं है, तो आखिर नागरि...