राज्य

MP में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें! 21 साल बाद बड़ा फैसला, इंदौर से शुरुआत
राज्य

MP में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें! 21 साल बाद बड़ा फैसला, इंदौर से शुरुआत

मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी कंपनी की बसें दोबारा सड़कों पर दौड़ने जा रही हैं। इसकी शुरुआत इंदौर से जुलाई-अगस्त 2026 में प्रस्तावित है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ई-बस सेवा (PM E-Bus Service) के तहत इंदौर शहर में 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी जुलाई महीने से शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक ली थी। इस बैठक में प्रदेश की नई परिवहन व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने नई परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। इसमें बताया गया कि प्रदेश को सात प...
मानसून पर 5 सिस्टम की ब्रेक! 11 दिनों से एक जगह अटका, 19 राज्यों में बारिश का इंतजार
देश, राज्य

मानसून पर 5 सिस्टम की ब्रेक! 11 दिनों से एक जगह अटका, 19 राज्यों में बारिश का इंतजार

Monsoon Update 2026: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की हवाओं ने रोकी मानसून की रफ्तार देशभर में गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे करोड़ों लोगों के लिए मानसून की रफ्तार चिंता का विषय बन गई है। भारतीय मानसून पिछले 11 दिनों से तेलंगाना में अटका हुआ है और आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रहा। इसके चलते उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक साथ सक्रिय हुए 5 अलग-अलग मौसमीय सिस्टम मानसून की प्रगति में बाधा बन रहे हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाएं पर्याप्त ताकत नहीं दिखा पा रही हैं, जिसके कारण मानसूनी बादल उत्तर भारत की ओर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून, लेकिन 8 जून से थमी रफ्तार मानसून सामान्य रूप से 15 दिनों के भीतर देश के 19 राज्यों तक पहुंच चुका था, लेकिन 8 जून के बाद इसकी गति लगभग ...
प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: नाबालिग से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
Breaking News, मनोरंजन, राज्य

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: नाबालिग से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नीमखेड़ा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान प्रकाश बारेला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह देर रात करीब 2 बजे टावर पर चढ़ा था और सुबह तक वहीं बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही बटियागढ़ पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय राजस्व अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करती रही। वहीं युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रकाश बारेला गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी मांग को लेकर उसने यह कदम उठाया और मोबाइल टाव...
9 में से 7 सांसद छोड़ेंगे उद्धव ठाकरे का साथ! शिवसेना के स्थापना दिवस से पहले लगेगा बड़ा झटका
राजनीति, राज्य

9 में से 7 सांसद छोड़ेंगे उद्धव ठाकरे का साथ! शिवसेना के स्थापना दिवस से पहले लगेगा बड़ा झटका

महाराष्ट्र की सियासत में एक और बड़ा उलटफेर दस्तक दे रहा है. ममता बनर्जी की पार्टी में टूट की चर्चा थमी भी नहीं थी कि अब उद्धव ठाकरे के गुट में सेंध की… ममता बनर्जी के बाद अब उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लग सकता है. महाराष्ट्र की राजनीति से ऐसी खबरें आ रही हैं जो UBT खेमे की नींद उड़ा सकती हैं. जानकारी के … जानकारी के मुताबिक, उद्धव गुट के 9 में से 7 सांसद बगावत का मन बना चुके हैं. अगर यह सियासी पटकथा सच साबित हुई तो स्थापना दिवस से पहले उद्धव ठाकरे को एक…दो बागी सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं. वहीं बाकी पांच सांसद आज रात दिल्ली पहुंच रहे हैं. फिलहाल शिरडी के सांसद भाऊ साहेब वाकचौरे और यवतमाल के सांसद संजय द…जानकारी के मुताबिक, ये सात बागी सांसद अलग गुट बनाएंगे और इसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) में विलय कर लेंगे.यूबीटी (उद्धव गुट) के बागी सांसदों के नाम हैं- अरविंद सावंत, संजय जाधव, संजय...
Breaking News, क्राइम, राज्य

देहरादून भाजपा नेता हत्याकांड: आरटीआई बनी रंजिश की जड़, पानी विवाद सिर्फ बहाना

देहरादून के बैरागीवाला में झगड़े का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। इस कदर हो रही थी मारपीट। आरोपित हुए कैमरे में कैद। फुटेज  विकासनगर (देहरादून)। बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के पीछे केवल पानी का विवाद नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश भी बड़ा कारण बताया जा रहा है। यह दावा गांव के प्रधान विक्की कश्यप ने किया है। उनका कहना है कि पानी का विवाद घटना से चार-पांच दिन पहले हुआ था और मौके पर ही सुलझ भी गया था, लेकिन दोनों परिवारों के बीच तनाव काफी समय से चला आ रहा था। ग्राम प्रधान के अनुसार विनोद कश्यप आरटीआइ कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय थे। उन्होंने ग्राम पंचायत से जुड़े मामलों में वर्ष 2024 में सूचना के अधिकार के तहत कई जानकारियां मांगी थीं। इन मामलों की जांच के लिए कई बार अधिकारी गांव पहुंचे थे। प्रधान का दावा है कि इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कटुता बढ़ी और रंजिश...
Breaking News, राज्य

‘धार्मिक पदों पर बैठे लोग सियासी आकाओं की…’, अकाल तख्त के फैसले पर भगवंत मान का बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाल तख्त के सुनाए गए फैसले पर असहमति जताई है. सीएम मान ने कहा कि वे अकाल तख्त साहिब का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन वहां बैठे कुछ राजनीतिक लोग उनके खिलाफ प्रोपेगैंडा कर रहे हैं. भगवंत मान ने फिर से वायरल वीडियो में खुद के होने से इनकार किया है. अकाल तख्त के ‘खालसा पंथ विरोधी’ और ‘गुरु विरोधी’ वाले फैसले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रिएक्शन आ गया है. उन्होंने वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है. सीएम भगवंत मान ने इसे उनको बदनाम करने के लिए चलाया गया झूठा प्रोपेगैंडा बताया....
राजनीति, राज्य

राजधानी में PCC दफ्तर के अंदर घुसी पुलिसः युवा कांग्रेस नेताओं को कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटा, कांग्रेस बोली- ‘यह अपहरण है’

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और आक्रामक नजर आ रहा है। NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका के बीच, भोपाल पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के अंदर घुसकर युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर धड़पकड़ की है। कार्यालय के अंदर से जबरन उठाए गए कार्यकर्ता मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के अंदर शांतिपूर्वक बैठे हुए युवा कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन उठाना शुरू कर दिया। पुलिस की यह कार्रवाई इतनी सख्त थी कि करीब आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस दफ्तर से घसीटते हुए बाहर ले गई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान युवा कांग्रेस के बड़े नेता रवि परमार को पुलिसकर्मी कॉलर पकड़कर सड़क ...
Breaking News, राज्य

ग्वालियर: तहसीलदार पर सास के नाम गिट्टी खदान कराने का आरोप, SDM कार्यालय में हंगामा

ग्वालियर। जिले की डबरा तहसील के बिलौआ क्षेत्र में अवैध खनन और गिट्टी माफिया को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। इस बार आरोप सीधे उस अधिकारी पर लगे हैं, जिन पर क्षेत्र में अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी है। प्रभारी तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सास के नाम गिट्टी खदान की रजिस्ट्री कराई और उससे जुड़े दस्तावेजों में स्वयं गवाह भी बने। मामला उस समय गरमा गया जब जिला पंचायत सदस्य नेहा परिहार के पति मुकेश परिहार ग्रामीणों के साथ डबरा SDM कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एक खदान पर 72 करोड़ रुपये का जुर्माना लगने के बाद उसी क्षेत्र में तहसीलदार की सास के नाम गिट्टी खदान की रजिस्ट्री कराई गई, जिसे अब अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों में प्रभारी तहसीलदार दिव्...
देश, राज्य

श्रीराम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई संपत्ति के कथित गबन के आरोपों का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह याचिका 12 जून को स्थानीय अधिवक्ता मोहित अशोक द्वारा व्यक्तिगत रूप से दाखिल की गई है। याचिका में आरोपों की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई को मामला दर्ज कर जांच करने के निर्देश देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने अदालत से यह भी अनुरोध किया है कि मामले की वित्तीय जांच भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से कराई जाए, ताकि मंदिर में प्राप्त चढ़ावे और उससे संबंधित संपत्तियों के प्रबंधन में किसी भी प्रकार की अनियमि...
MP: रतलाम में क्यों हुआ बवाल? गांव वालों ने पुलिस बल पर किया हमला, महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
Breaking News, राज्य

MP: रतलाम में क्यों हुआ बवाल? गांव वालों ने पुलिस बल पर किया हमला, महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

रतलाम के ग्राम पलसोड़ी क्षेत्र में स्थित निवेश क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए दल का ग्रामीणों ने विरोध किया और पथराव कर दिया। पथराव से एक महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को संभालने और ग्रामीणों को तीतर भीतर करने के लिए पुलिस ने आंसू छोड़कर हल्का बल प्रयोग किया। रतलाम के गांव पलसोड़ी, रामपुरिया और आसपास के पांच गांवों की करीब 1700 हेक्टेयर भूमि को निवेश क्षेत्र में प्रस्तावित किया गया है। यहां सड़क, पुलिया निर्माण सहित कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना के दायरे में आने वाले मकानों और अन्य अतिक्रमणों को प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है, जिसका ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं।...