Tag: Entertainment News

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ पर सेंसर बोर्ड की रोक की खबर निकली गलत, सलमान खान फिल्म्स ने जारी किया आधिकारिक बयान
मनोरंजन

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ पर सेंसर बोर्ड की रोक की खबर निकली गलत, सलमान खान फिल्म्स ने जारी किया आधिकारिक बयान

मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' पर सेंसर बोर्ड की रोक की खबर गलत, सलमान खान फिल्म्स ने जारी किया आधिकारिक बयान फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज़ से पहले उसकी सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) की प्रक्रिया रोक दी गई है। हालांकि अब इन खबरों पर सलमान खान फिल्म्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने बयान में कहा कि फिल्म की सर्टिफिकेशन प्रक्रिया रुकी होने की खबरें पूरी तरह गलत, भ्रामक और बेबुनियाद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया है। ऐसे में सेंसर बोर्ड द्वारा किसी भी तरह की रोक लगाए जाने का सवाल ही नहीं उठता। क्या कहा सलमान खान फिल्म्स ने? आधिकारिक...
रिया चक्रवर्ती की वापसी: विवादों से संघर्ष और अब नए सफर की शुरुआत, 7 साल बाद फिर कैमरे के सामने
मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती की वापसी: विवादों से संघर्ष और अब नए सफर की शुरुआत, 7 साल बाद फिर कैमरे के सामने

बॉलीवुड न्यूज़ कभी बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्री रहीं रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ वर्षों तक फिल्मों से ज्यादा विवादों, जांच और सोशल मीडिया ट्रोलिंग की वजह से सुर्खियों में रहीं। लेकिन अब करीब 7 साल बाद वह एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। निर्देशक हंसल मेहता की आगामी नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' के जरिए रिया अपने करियर का नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। आर्मी परिवार से बॉलीवुड तक का सफर 1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु में जन्मी रिया चक्रवर्ती एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती भारतीय सेना में अधिकारी रहे हैं। फिल्मी बैकग्राउंड न होने के बावजूद रिया ने कम उम्र में ही अभिनय को अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया था। उन्होंने 2009 में MTV Teen Diva से अपने करियर की शुरुआत की। शो जीत नहीं सकीं, लेकिन रनरअप बनने के ...
नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़कीं, बैक शॉट वीडियो पर दी सख्त चेतावनी, बोलीं- ‘बंद करो ये सब’
मनोरंजन

नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़कीं, बैक शॉट वीडियो पर दी सख्त चेतावनी, बोलीं- ‘बंद करो ये सब’

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि पैपराजी के साथ हुई तीखी बहस है। गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स के दौरान नेहा धूपिया ने फोटोग्राफर्स को बैक शॉट वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर जमकर फटकार लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मान लेने के बाद जब नेहा धूपिया बाहर निकल रही थीं, तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर को लेकर टिप्पणी की। इसके बाद अभिनेत्री अचानक नाराज हो गईं और कैमरे के सामने ही पैपराजी को खरी-खरी सुना दी। नेहा धूपिया ने कहा, "बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।" उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कलाकार की निजता का सम्म...
‘चौहान’ के टीजर पर विवाद: ‘पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर उठे सवाल
मनोरंजन

‘चौहान’ के टीजर पर विवाद: ‘पठानों से कह दो, चौहान आ गया’ डायलॉग पर उठे सवाल

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। टीजर में सुनाई देने वाला डायलॉग—"पठानों से कह दो, चौहान आ गया है"—सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जहां कुछ लोगों ने इसे दमदार संवाद बताया, वहीं कई लोगों ने इसे सांप्रदायिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए आपत्ति जताई। क्षत्रिय परिषद ने जताई नाराज़गी क्षत्रिय परिषद नामक संगठन ने फिल्म निर्माताओं से अपील की है कि राजपूत इतिहास और विरासत का इस्तेमाल किसी भी प्रकार की जातीय या सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने के लिए न किया जाए। संगठन का कहना है कि 'चौहान' जैसे ऐतिहासिक कुलनाम को समकालीन राजनीतिक या वैचारिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करना उचित नहीं है। इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न देखने की अपील परिषद ने अपने बयान में कहा कि भारतीय इतिहास बेहद जटिल रहा है और इसे केवल धार्मिक या सांप्रदायिक नजरिए से नहीं देखा...
श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का टाइटल विवादों में, NCP और विठाबाई के परिवार ने उठाई नाम बदलने की मांग
मनोरंजन

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का टाइटल विवादों में, NCP और विठाबाई के परिवार ने उठाई नाम बदलने की मांग

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। यह फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है, लेकिन फिल्म के टाइटल को लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) और विठाबाई के परिवार ने आपत्ति जताई है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद NCP नेताओं ने सवाल उठाया कि जब फिल्म एक महान लोककलाकार के जीवन पर आधारित है, तो उसके शीर्षक में विठाबाई का नाम क्यों नहीं शामिल किया गया। पार्टी का कहना है कि फिल्म का नाम उस महान कलाकार की पहचान से जुड़ा होना चाहिए। टीवी9 की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस विरोध को विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार का भी समर्थन मिल गया है। उनके बेटे कैलाश नारायणगांवकर, राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित ने फिल्म निर्माताओं से टाइटल बदलने की मांग की है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक फिल्म के निर्माताओं...
सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है ‘बाहुबली 3’, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने दिया बड़ा हिंट, वीडियो ने मचाई खलबली
मनोरंजन

सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है ‘बाहुबली 3’, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने दिया बड़ा हिंट, वीडियो ने मचाई खलबली

बाहुबली 3 को लेकर इंटरनेट पर आई कमेंट्स की बाढ़, राणा दग्गुबाती की अधूरी बात और प्रभास के इशारे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वायरल हो रहे वीडियो को देख लोग काफी उत्साहित हो गए हैं। एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी थी तो उसने सिर्फ बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े, बल्कि भारतीय सिनेमा की परिभाषा को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया। शानदार कहानी, बेहतरीन एक्शन और कमाल के विजुअल्स से सजी इस फ्रेंचाइजी ने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी को पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया। इस ब्लॉकबस्टर सीरीज के खत्म होने के बाद से ही फैंस के जेहन में सालों से सिर्फ एक ही सवाल तैर रहा था,  क्या 'बाहुबली 3' कभी आएगी? अब ऐसा लग रहा है कि फैंस का यह लंबा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। वायरल वीडियो ने बढ़ाई धड़कनें, प्रभास के इशारे ने सब कुछ कर दिया साफ ...
पद्म भूषण सम्मान लेते ही अलका याग्निक ने छुए PM मोदी के पैर, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
देश, मनोरंजन

पद्म भूषण सम्मान लेते ही अलका याग्निक ने छुए PM मोदी के पैर, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार 2026 के दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में देश की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक को उनके भारतीय संगीत जगत में अतुलनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के दौरान अलका याग्निक ने मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिनेमा, संगीत, कला और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया। इस समारोह में अभिनेता आर. माधवन, मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी और अभिनेता अजित कुमार को भी पद्म सम्मान प्रदान किया गया। चार दशक से अधिक लंबे करियर में अलका याग्निक ने हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में हजारों गीत गाए हैं। समारोह के दौरान उनकी तबीयत कुछ कमजोर नजर आई, ज...