Month: June 2026

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, MP-झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून
Breaking News, देश

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, MP-झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून

त्तराखंड में बादल फटने से तबाही उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच बादल फटने से भारी तबाही मच गई। बादल फटने के कारण कई घरों और दुकानों में मलबा भर गया, जबकि कई वाहन भी मलबे में दब गए। प्रशासन और राहत दल प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मध्य प्रदेश और झारखंड में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं देवास में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की बालकनी गिरने से 2 महिलाओं की जान चली गई। दूसरी ओर झारखंड में बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि छत्तीसगढ़ में भी 2 लोगों की जान चली गई। 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक 22 राज्यों को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक मान...
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- “भगवान को लूट रहे हैं”, चढ़ावा बंद करने की दी सलाह
देश, मनोरंजन

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- “भगवान को लूट रहे हैं”, चढ़ावा बंद करने की दी सलाह

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- "भगवान को लूट रहे हैं" सीनियर अभिनेता मुकेश खन्ना ने राम मंदिर में सामने आए कथित चढ़ावा घोटाले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वाले लोग सिर्फ भक्तों को नहीं बल्कि भगवान को भी लूट रहे हैं। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से नकदी और गहनों का चढ़ावा बंद करने की अपील की। क्या बोले मुकेश खन्ना? अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुकेश खन्ना ने लिखा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया नकद चढ़ावा भगवान तक नहीं पहुंचता और बीच में ही गायब हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चोर, डाकू या बेईमान कहना भी कम होगा, क्योंकि वे भगवान की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अगर चढ़ावा ही नहीं चढ़ेगा तो घोटालों की संभावना भी खत्म हो जाएगी। इसलिए भक्त...
सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, 15 महीने की नातिन इवारा करती है पीएम नरेंद्र मोदी की पूजा, साईं बाबा की तस्वीर के साथ रखती है मोदी जी की फोटो, रोज मंदिर के लड्डू खिलाती है
मनोरंजन

सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, 15 महीने की नातिन इवारा करती है पीएम नरेंद्र मोदी की पूजा, साईं बाबा की तस्वीर के साथ रखती है मोदी जी की फोटो, रोज मंदिर के लड्डू खिलाती है

सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, 15 महीने की नातिन इवारा करती है पीएम नरेंद्र मोदी की पूजा मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी 15 महीने की नातिन इवारा को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी नातिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को रोज देखती है और गणपति मंदिर में चढ़ाए गए लड्डू उन्हें अर्पित करती है। सुनील शेट्टी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं, बल्कि एक ऐसे नेता के प्रति सम्मान है, जो उन्हें प्रेरित करता है। सुनील शेट्टी के मुताबिक, उनकी नातिन इवारा की नैनी ने एक बार एयरपोर्ट पर उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई थी। इसके बाद से इवारा रोज सुबह साईं बाब...
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने UCC लागू करने, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने, CAA लागू करने और अवैध घुसपैठियों पर कार्रवाई के बड़े ऐलान किए।
Breaking News, देश, राजनीति

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने UCC लागू करने, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने, CAA लागू करने और अवैध घुसपैठियों पर कार्रवाई के बड़े ऐलान किए।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाएगी। साथ ही अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके मूल देश वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "बंगाल की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राज्य में UCC लागू किया जाएगा और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।" उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जा रही है और सीमावर्ती जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाए जाएंगे, जहां अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें उनके द...
Trump on Iran Nuclear Weapons: होर्मुज़ में जहाज़ पर हमले से बढ़ा तनाव, शांति वार्ता पर मंडराया संकट
Breaking News

Trump on Iran Nuclear Weapons: होर्मुज़ में जहाज़ पर हमले से बढ़ा तनाव, शांति वार्ता पर मंडराया संकट

होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ पर हमले के बाद ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने परमाणु हथियारों पर बड़ा बयान दिया, जबकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। ईरान-अमेरिका शांति वार्ता के बीच होर्मुज़ में हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव ईरान और अमेरिका के बीच जारी शांति वार्ता के बीच मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज़ पर हुए हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता गहरा गई है। इस घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी ने सुरक्षा कारणों से जहाज़ों की निकासी योजना फिलहाल रोक दी है। बताया जा रहा है कि हमले से कुछ घंटे पहले ही ईरान ने चेतावनी दी थी कि उसकी मंजूरी के बिना कोई भी जहाज़ इस मार्ग का इस्तेमाल न करे। संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी के अनुसार, जिस जहाज़ पर हमला हुआ वह निकासी अभियान का हिस्सा न...
सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है ‘बाहुबली 3’, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने दिया बड़ा हिंट, वीडियो ने मचाई खलबली
मनोरंजन

सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है ‘बाहुबली 3’, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने दिया बड़ा हिंट, वीडियो ने मचाई खलबली

बाहुबली 3 को लेकर इंटरनेट पर आई कमेंट्स की बाढ़, राणा दग्गुबाती की अधूरी बात और प्रभास के इशारे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वायरल हो रहे वीडियो को देख लोग काफी उत्साहित हो गए हैं। एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी थी तो उसने सिर्फ बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े, बल्कि भारतीय सिनेमा की परिभाषा को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया। शानदार कहानी, बेहतरीन एक्शन और कमाल के विजुअल्स से सजी इस फ्रेंचाइजी ने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी को पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया। इस ब्लॉकबस्टर सीरीज के खत्म होने के बाद से ही फैंस के जेहन में सालों से सिर्फ एक ही सवाल तैर रहा था,  क्या 'बाहुबली 3' कभी आएगी? अब ऐसा लग रहा है कि फैंस का यह लंबा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। वायरल वीडियो ने बढ़ाई धड़कनें, प्रभास के इशारे ने सब कुछ कर दिया साफ ...
दिल्ली के मुंडका में बड़ा हादसा: जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, एक-दूसरे को बचाने उतरे और गंवाई जान
देश

दिल्ली के मुंडका में बड़ा हादसा: जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, एक-दूसरे को बचाने उतरे और गंवाई जान

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक मजदूर टैंक में बेहोश हो गया और उसे बचाने के लिए उतरे दो अन्य साथी भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री नंबर 93/8 से सूचना मिलने के बाद दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर तीनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक-दूसरे की जान बचाने में गंवा दी अपनी जान प्रारंभिक जांच के अनुसार, सबसे पहले एक मजदूर सेप्टिक टैंक में उतरा और जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य मजदूर भी एक-एक कर टैंक में उतरे, लेक...
कच्चा-तेल ईरान युद्ध से पहले वाले भाव 72 डॉलर पर:एनर्जी एक्सपर्ट ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दशहरे तक ही संभव
देश

कच्चा-तेल ईरान युद्ध से पहले वाले भाव 72 डॉलर पर:एनर्जी एक्सपर्ट ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दशहरे तक ही संभव

ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बाजार में दाम उसी स्तर पर आ गए हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह वही भाव (72.29 डॉलर) है, जो युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले 27 फरवरी को था। 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद स्विट्जरलैंड में हुई शांति वार्ता में अमेरिका ने ईरानी तेल के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध हटा लिए। इसके बाद होर्मुज रूट से गुजरने वाले जहाज की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार के बाद से करीब 80 जहाज इस होर्मुज से गुजर चुके हैं। हालांकि यह संख्या युद्ध से पहले रोजाना 100 से ज्यादा जहाजों से कम है। हालांकि कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल पंपों पर दाम दशहरे तक ही कम हो सकते हैं। कंपनियां पहले अपने नुकसान की भरपाई कर सकती हैं ईरान युद्ध से पहले कच्चे तेल की जो कीमतें थीं, गुरुवार को वैश्विक बा...
दावा-केतन के गिरने के बाद सिया शांत थी:रोई तक नहीं; पुलिस पूछताछ में बताया- केतन को शादी के लिए मना किया लेकिन वह नहीं माना
Breaking News

दावा-केतन के गिरने के बाद सिया शांत थी:रोई तक नहीं; पुलिस पूछताछ में बताया- केतन को शादी के लिए मना किया लेकिन वह नहीं माना

पुणे में केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। लोहगढ़ किले में केतन की बॉडी निकालने में मदद करने वाले सुनील गायकवाड़ ने दावा किया कि घटना के बाद लोग घबराए हुए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन सिया गोयल शांत थी। वह न रोईं और न ही कोई पछतावा दिखाया। वहीं पुलिस पूछताछ में सिया ने बताया कि उसने केतन से कहा था कि वह उससे शादी करना नहीं चाहती, लेकिन वह सगाई तोड़ने को तैयार नहीं था। केतन का कहना था कि अब बहुत देर हो चुकी है। सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। पिता बोले- सिया के परिवार को हेयर विग की बात पता थी पिता विशाल अग्रवाल ने केतन के हेयर विग लगाने को हत...
Passport News: क्या पासपोर्ट नागरिकता का सबूत नहीं? सरकार ने दिया बड़ा जवाब
देश

Passport News: क्या पासपोर्ट नागरिकता का सबूत नहीं? सरकार ने दिया बड़ा जवाब

सरकार ने कहा- पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं; जानिए पूरा मामला नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर बड़ा स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि पासपोर्ट मुख्य रूप से एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज (Travel Document) है, न कि भारतीय नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण। मंत्रालय के इस बयान के बाद नागरिकता और पहचान से जुड़े दस्तावेजों को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी सुनवाई के दौरान स्पष्ट कर चुका है कि आधार कार्ड पहचान का दस्तावेज है, लेकिन नागरिकता का प्रमाण नहीं। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और गीतकार जावेद अख्तर ने भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि पासपोर्ट भी नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं है, तो आखिर नागरि...